आईपीएल मैच में सट्टा लगाने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, वे तुरंत आरोपियों को पकड़ने की फिराक में लग गयी। पुलिस ने बंदायू के रहने वाले सपा नेता उमेश गुप्ता के घर छापेमारी की। वहां मैच में लगे रहे दो सटोरियों को पुलिस ने धर दबोचा। इन आरोपियों में से एक सपा नेता तो दूसरा वहीं का रहना वाला पंकज है। आईपीएल में सट्टा लगाने वालों की गिरफ्तारी की सूचना इटावा पुलिस ने ट्विटर पर दी।