14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान को मिली बड़ी सौगात, 23217.17 लाख रुपए बनेगा ऑब्स एंड गायनी ब्लॉक

Saifai Medical Institute Yogi government gave Rs 23217.17 lakh इटावा सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। अब महिलाओं और बच्चों के उपचार की विशेष सुविधा मिलेगी।

2 min read
Google source verification
इटावा सैफई आयुर्विज्ञान को मिली सौगात

Saifai Medical Institute: Yogi government gave Rs 23217.17 lakh for Obs and Gynecology block इटावा आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय को बड़ी सौगात मिली है। विश्वविद्यालय में ऑब्स एंड गायनी ब्लॉक (प्रसूति एवं स्त्री रोग ब्लॉक) ब्लॉक की स्थापना की जाएगी।‌ योगी सरकार ने इस संबंध में बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए मंत्रिमंडल ने बजट भी स्वीकृत किया है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज के मंत्रिमंडल बैठक में कल 19 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। जिसे स्वीकार किया गया। बाल चिकित्सा विभाग (Pediatric block) की भी स्थापना की जाएगी।

यह भी पढ़ें: उन्नाव की शान चाइनामैन कुलदीप यादव: घातक स्पिन गेंदबाजी से बने भारतीय टीम के स्टार बोलर

उत्तर प्रदेश के इटावा के सैफई को लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।‌ संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मंत्री परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया है कि आयुर्विज्ञान संस्थान में ऑब्स एंड गायनी ब्लॉक की स्थापना की जाएगी।‌ इसके लिए वित्तीय एवं प्रशासकीय प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद ने 23217.17 लाख रुपए स्वीकृत किया है। ‌

बाल चिकित्सा विभाग की भी होगी स्थापना

मंत्रीपरिषद से पास प्रस्ताव के विषय में जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के 300 बिस्तरों वाले अस्पताल में पीडियाट्रिक ब्लॉक को भी शामिल किया गया है। ‌जिसमें बीमार बच्चों के इलाज की भी सुविधा होगी। ‌बाल चिकित्सा विभाग (Pediatric block) के बन जाने से बच्चों के उपचार के लिए आयु विज्ञान संस्थान में उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध होगी। ‌