नूरपुर उपचुनाव के लिये शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिन स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। उनमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा किरनमय नंदा, मोहम्मद आजम खान , राम गोविंद चौधरी, राजेंद्र चौधरी, अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, धर्मेंद्र यादव, रामवृक्ष यादव आदि के नेताओं के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह की मौत के बाद खाली हुई नूरपुर विधानसभा सीट के लिये उपचुनाव हो रहा है।