राहुल के बयान पर अखिलेश ने दिया जवाब
अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खुद के प्रधानमंत्री बनने के बारे में क्या कहते हैं, इस पर मुझे कुछ नहीं बोलना है। गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर आती है तो वह प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।