27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटावाः बारिश के कारण दीवार गिरने से 7 की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

इटावा में हो रही बारिश के कारण तीन जगहों पर दीवार गिरने से सात लोग मौत के मुंह में समा गए। वहीं हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 4.4 लाख रुपये की राहत राशि देने के भी दिए निर्देश हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 22 Sep 2022, 10:03 AM IST

seven_people_died_due_to_wall_collapse_in_etawah_cm_yogi_announced_compensation.jpg

Seven people died due to Wall collapse in Etawah cm yogi announced compensation

उत्तर प्रदेश में लगातार घनघौर बारिश का दौर जारी है। इस बीच इटावा में बुधवार रात हो रही बारिश अपने साथ तबाही लेकर आई है। जिसके कारण शहर में तीन जगहों पर दीवार गिरने से सात लोग मौत के मुंह में समा गए। वहीं हादसे के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। यहां पहला हादसा सिविल लाइन इलाके के चंद्रपुरा गांव में हुआ है। जहां एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से टीनशेड के नीचे अपनी दादी के साथ सो रहे चार बच्चों की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

इकदिल और महेवा में भी गिरी दीवार

जानकारी के मुताबिक, चारो बच्चे में 10 वर्षीय सिंकू, 8 वर्षीय अभि, 7 वर्षीय सोनू और 5 वर्षीय आरती सगे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। हादसे के शिकार बने बच्चों के माता-पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी दादी के साथ रह रहे थे। दूसरा हादसा थाना इकदिल के कृपालपुर गांव में हुआ। जहां एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। जबकि तीसरा हादसा महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अंदावा के मजरा बंगलन में हुआ। यहां भी कच्ची दीवार गिरने से 50 वर्षीय जबर सिंह की मौत हो गई।

सीएम योगी ने जताया शोक

वहीं शहर में तीन जगहों पर एक साथ हुए हादसे में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं दूसरी तरफ डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने के भी दिए निर्देश हैं।