इटावा. देश में आए दिन महिलाओं को लेकर क्राइम की घटना बढ़ती जा रही है। इस बात पर इटावा आए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा करने में असफल रही है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जहां कड़े नियमों का पालन होना चाहिए, वहीं आए दिन रेप, अपहरण जैसी घटनाओं पर कोई लगाम नहीं है। उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का नाम रेप केस में सामने आया है। जिस कदर इस तरह की घटनाएं होती हैं, उससे तो यही साबित होता है कि महिलाएं अपने ही देश में सुरक्षित नहीं हैं।