विवादों को छोड़कर मिलकर साथ लड़ेंगे चुनाव
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि शिवपाल, अखिलेश और मुलायम के विवादों को छोड़कर पार्टी एक जुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मुलायम सिंह इस बार पूर्वांचल से चुनाव नहीं लड़ेंगे। आगरा मंडल की किसी सीट से वे चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश और मुलायम एक साथ होंगे तो सभी पार्टियों की नजरें पिता पुत्र की जोड़ी पर होगी।