इटावा. “केन्द्र-प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री का सपना है गरीबों, बेसहारों, निर्धनों के चेहरे पर मुस्कान लाना। इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचलित की गईं, जिनका लाभ पाकर आज गरीबों के चेहरों पर खुशहाली दिख रही है”, यह बात उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री एंव प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने नुमाइस पण्डाल में आयेाजित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पट्टा वितरण कार्यक्रम का में व्यक्त की।
ये भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्या ने 2019 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान, विपक्षी दलों में मचा हड़कंप
उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ायें, जहां उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तके, ड्रेस, जूता, मोजा आदि उपलब्ध कराये जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा हैं कि गरीबों का उत्पीड़न न किया जाये। पात्रों को संचालित येाजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिले। सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए प्रधानंमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्येाति येाजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। जो लोग योजनआों का लाभ लेने से वंचित रह गये हैं, वह संबंधित विकास खण्ड कार्यालय से जानकारी करें और लाभ प्राप्त करें। आज प्रदर्शनी पण्डाल में आयेाजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शहरी आवास येाजनार्न्तगत जनपद की 3 नगर पालिका, 3 नगर पंचायतों के 487 लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र प्रदान किये। इसके बाद प्रभारी मंत्री द्वारा भूमि सुधार कार्यक्रमो के अर्न्तगत कृषि आवंटन, आवास आवंटन, मत्स्य पालन, कुम्हारी कला एवं वृक्षारोपण हेतु जनपद की समस्त तहसीलो के कुल 493 लाभार्थियो को पट्टों का वितरण किया गया, इनमें कृषि से संबंधित 56, आवास आवंटन के 341, मत्स्य पालन के 39, कुम्हारी कला के 29 एवं वृक्षारोपण के 28 पटट्ा धारक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी के चलते सभी स्कूल इस तारीख तक रहेंगे बंद, आया आदेश
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. द्वारा मंत्री को आश्वस्त किया गया कि सभी पात्र लाभार्थियो को योजनाओ में बिना भेदभाव के लाभान्वित किया जायेगा, इसमें किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नही बरती जायेगी । यदि किसी योजना में किसी पात्र का नाम छूट गया है तो उसका नाम योजना मे शामिल कराया जायेगा।