10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्वकप में जान-बूझकर हराई गई टीम इंडिया, इटावा में साइकिल रैली के समापन पर अखिलेश ने बताई ये वजह

Akhilesh Yadav Statement: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश की साइकिल यात्रा मंगलवार को इटावा में संपन्न हो गई। इस दौरान इटावा में लोगों को संबोधित करते हुए विश्व कप में टीम इंडिया की हार का खुलासा किया है। आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
akhilesh_yadav_in_etawah.jpg

Akhilesh Yadav Cycle Rally: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा मंगलवार को इटावा पहुंची। यहां साइकिल यात्रा का समापन करते हुए उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने बताया कि 208 दिनों में साइकिल यात्रा ने 40 जिलों का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद से शुरू हुई पीडीए साइकिल यात्रा मंगलवार को इटावा जिले के सैफई में संपन्न हो गई। इस दौरान लगभग 8500 किलोमीटर की दूरी तय की। सैफई में मंगलवार को यात्रा के समापन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के नतीजे यदि आईएनडीए के पक्ष में आए, तो 2027 में भाजपा का जाना तय है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे में सबको 2027 तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा 2024 से हिसाब किताब शुरू हो जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस यात्रा में उनके कई साथी बीमारियों से ग्रस्त हो गए। इसमें एक बीमारी डेंगू जैसी थी। इसका इलाज भाजपा सरकार नहीं करा पाई। अगर सपा 2024 में लोकसभा जीतेगी तो 2027 से पहले ही यूपी से भाजपा सरकार का हिसाब किताब हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप में टीम इंडिया की हार का ठीकरा भी भाजपा सरकार पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि जो मैच गुजरात में हुआ है।

अगर यह मैच लखनऊ में हुआ होता तो भगवान के साथ अटल जी का आशीर्वाद मिलता और इंडिया जीत जाती। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें पता चला है कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बहुत गड़बड़ थी। वहां विश्व कप मैच की तैयारियां भी आधी-अधूरी ही थीं। यही कारण है कि टीम इंडिया के होनहार खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में साइकिल चलेगी और 2024 के बाद परिवर्तन दिखाई देगा। पीडीए एनडीए को हराएगा।