बसरेहर क्षेत्र निवासी एक राजगीर मिस्त्री कॉलेज परिसर में परिवार के साथ रहता है। उनकी तीन नाबालिग बेटियां (14, 16, 17 वर्ष) राजकीय महिल विद्यालय में पढ़ाई करती हैं। पिता के मुताबिक सोमवार सुबह बेटियां स्कूल में आधार कार्ड जमा करने की बात कहकर निकलीं थीं। उनके साथ पड़ोसी चौकीदार की बेटी (19) भी थी। आगरा के बांह क्षेत्र निवासी चौकीदार ने बताया कि उसकी बेटी पढ़ाई नहीं करती है। सप्ताह भर पहले ही बेटी को गांव से लेकर आया था। पुलिस ने आशंका जताई है कि इसी युवती के कहने पर ही बाकी लड़कियां घर से निकली होंगी।