अपना दल के कोटे से योगी सरकार मे कारागार मंत्री जयकुमार जैकी आज दोपहर 2 बजे के आसपास बसरेहर कस्बे स्थित बड़े बम्बा के पास बसरेहर प्रीमियम लीग का शनिवार को उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री ने फीता काट कर और टूर्नामेंट की पहली गेंद खेल कर शुभारम्भ किया। उन्होंने अपने संबोधन में बिना राजैनतिक बातें कहते हुए इशारे ही इशारे में लोगों की ताकत को समझते हुए क्रिकेट मैच का आयोजन कराने वालों को बधाई दी। उनके साथ पूर्व विधायक के.के. राज, प्रशांत राव चौबे, शीपू चौधरी, मुकेश यादव और पूर्व मंत्री रामसेवक यादव के बेट सपा नेता अरविन्द यादव उर्फ़ फेरु आदि लोग मौजूद रहे।