6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्लर से पांच घंटे बाद लौटी दुल्हन तो दूल्हे ने शादी से किया इंकार, लड़की के पिता को आया हार्ट अटैक 

इटावा में शादी के दिन जब दुल्हन पार्लर गई और पांच घंटे बाद पहुंची तो इससे नाराज होकर दूल्हे ने शादी तोड़ दी। उसने शादी से इंकार कर दिया। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

less than 1 minute read
Google source verification
हार्ट अटैक

तस्वीर प्रतीकात्मक है

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की शादी इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी के एक लड़की के साथ तय हुई। मंगलवार यानी 29 अप्रैल 2025 को एक निजी गेस्ट हाउस में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के बीच वर पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। 

लड़की के पिता को आया हार्ट अटैक 

इसी बीच जानकारी मिली कि दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई है और अभी तक वो नहीं लौटी है। इससे बारातियों और घरवालों में खलबली मच गई। लड़की की तलाश की जाने लगी लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। ये बात जैसे ही लड़की के पिता को पता चली उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तत्काल उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: MP की लड़की उठा ले गई UP का दूल्हा, मुंह देखते रहे घरवाले, कहा- अपनी जान दे दूंगी पर ये शादी नहीं होने दूंगी

दूल्हे ने किया शादी से इंकार 

इधर पांच घंटे बाद दुल्हन बिना तैयार हुए गेस्ट हाउस पहुंची। इससे नाराज दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दहेज़ के लिए शादी तोड़ने का आरोप वर पक्ष पर लगाया और थाने में तहरीर दी। पपुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।