13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

43 की उम्र में महिला ने दिया 21वें बच्चे को जन्म, ब्रिटेन की सबसे बड़ी फैमिली ने बनाया रिकॉर्ड

सू रैडफोर्ड ने बेटी बोनी को जन्म दिया है। पति नोएल से जन्मा यह उनका 21 वां बच्चा है

2 min read
Google source verification
Britain largest family

43 की उम्र में महिला ने दिया 21 वें बच्चे को जन्म, ब्रिटेन की सबसे बड़ी फेमिली ने बनाया रिकॉर्ड

लंदन।सू रैडफोर्ड नाम एक ब्रिटिश महिला ने 43 साल की उम्र में 21 वें बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे के जन्म के बाद रैडफोर्ड परिवार आधिकारिक रूप से ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार बन गया है। ब्रिटेन की मीडिया और सोशल मीडिया में इस बात की खूब चर्चा है। इस बच्चे जन्म के बाद 43 वर्षीय 'सुपर मॉम' सू रैडफोर्ड का कहना है कि यह उनका आखिरी बच्चा होगा। उनके दावे पर अभी यकीन करना मुश्किल है क्योंकि एक साल पहले भी उन्होंने एक बच्चे के जन्म के बाद कहा था कि यह निश्चित रूप से 'आखिरी' बच्चा है। लेकिन अब एक साल बाद ही उन्होंने इस बार एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है।

21 वें बच्चे का जन्म

सू रैडफोर्ड ने बेटी बोनी को जन्म दिया है। पति नोएल से जन्मा यह उनका 21 वां बच्चा होगा। अब माता-पिता ने फिर से वचन दिया है कि उनके अब और बच्चे नहीं होंगे। इस जोड़े के पास 28 साल पहले क्रिस नाम का का पहला बच्चा पैदा हुआ। उस समय सू की उम्र केवल 14 वर्ष की थी। नए बच्चे का आगमन मंगलवार को रॉयल लंकास्टर इंफर्मरी में 6.43 बजे हुआ।परिवार के 14 बच्चों को जन्म यहीं पर हुआ था। 43 वर्षीय श्रीमती रैडफोर्ड ने बेबी गर्ल बोनी को जन्म देने से पहले 12 मिनट तक लेबर पेन को बर्दाश्त किया।

क्या रुकेगा सिलसिला

रैडफोर्ड ने इससे पहले सितंबर 2017 में बच्चे जन्म दिया और उन्होंने उस समय वादा किया था कि यह उनका आखिरी होगा। मई में जारी एक यूट्यूब वीडियो में उन्होंने घोषण की कि वह फिर से गर्भवती हैं। नवीनतम बच्चे के आगमन के बारे में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए सू ने कहा," मेरे सभी बच्चे इस नवजात को अपने गोद में लेने की लिए लड़ रहे हैं। यह एक प्यारा पल है जब आप नवजात घर लेते हैं और अन्य सभी उसे पकड़ने के लिए उत्सुक होते हैं। भविष्य की प्लानिंग के बारे में उन्होंने कहा 'हमने दोनों ने फैसला किया है कि हम और बच्चे नहीं चाहते हैं। बोनी ने हमारा परिवार पूरा कर दिया है।' 47 वर्षीय उनके पति नोएल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई यह सोचता होगा कि उनके पास 21 बच्चे होंगे। हमने भी यही सोचा था कि हमारे पास तीन बच्चे होंगे।

कैसे रहते हैं एक साथ इतने बच्चे

सू रैडफोर्ड ने कहा कि परिवार के घर को एक दस बेडरूम वाले घर में परिवर्तित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि घर छोटा पड़ता है लेकिन सभी सदस्य प्यार से यहां रहते हैं। सू रैडफोर्ड ने उन्होंने 811 सप्ताह का गर्भकाल बिताया है और जोर देकर कहा है कि वह अब अपने बच्चों और पोते पोतियों का आनंद लेने के लिए तैयार है। सू और नोएल के तीन बच्चों का विवाह हो चुका है और उनके बच्चे भी हैं।