2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रिया: वीडियो कांड के बाद राष्ट्रपति ने सितंबर में आगामी चुनाव कराने की सिफारिश की

राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वैन डेर बेल्लन ने आगामी चुनाव कराने की सिफारिश की। सरकार बनाने को लेकर खरीद-फरोख्त का वीडियो सामने आने के बाद लिया निर्णय। राष्ट्रपति ने कहा- सरकार पर लोगों के विश्वास को बहाल करने के लिए जल्द चुनाव कराना चाहिए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 19 May 2019, 10:47 PM IST

Austria

ऑस्ट्रिया: वीडियो कांड के बाद राष्ट्रपति ने सितंबर में आगामी चुनाव कराने की सिफारिश की

वियना। ऑस्ट्रिया ( Austria ) में राजनीतिक अस्थिरता के बीच राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वैन डेर बेल्लन ( President Alexander van der Bellen ) ने रविवार को सितंबर में आगामी आम चुनाव कराने के लिए सिफारिश कर दी है, जिसमें कहा गया है कि वह वीडियो कांड सामने आने पर वाइस चांसलर के इस्तीफे के बाद फिर से सरकार में विश्वास बहाल करना चाहते हैं। बता दें कि चांसलर सेबस्टियन कुर्ज़ ने शनिवार को अपने डिप्टी, हेंज-क्रिश्चियन स्ट्रैच के साथ गठबंधन कर अगले चुनाव की मांग की जिसमें वे फिर से चुनाव जीतने के लिए फिक्सिंग करते हुए एक वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर ने कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण है कि ऑस्ट्रिया के लोगों को सरकार में फिर से विश्वास बहाल करने का एक मौका मिलना चाहिए। इसकी शुरूआत बहुत जल्द होना चाहिए, संघीय संविधान के प्रावधानों के अनुसार जितनी जल्दी हो सके.. इसलिए मैं सितंबर में चुनाव के लिए निवेदन करता हूं.. यदि संभव हो तो सितंबर की शुरुआत में होना चाहिए।

वीडियो स्कैंडल के बाद ऑस्ट्रिया के वाइस चांसलर हेंज क्रिश्चियन स्ट्रैच का इस्तीफा

स्ट्रैच का आरोपों से इनकार

वीडियो सामने आने के बाद स्ट्रैच इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो उनके राजनीतिक करियर को खत्म करने के इरादे से स्टींग ऑपरेशन कर बनाया गया है। हमने कोई भी पैसा नहीं लिया है। स्ट्रैच ने कहा कि एक निजी डिनर पार्टी की वीडियोग्राफी किया गया जो कि अपराध है। कुर्ज ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि उन्होंने संकट को हल करने के एकमात्र तरीके के रूप में स्नैप चुनावों को देखा। 'नया चुनाव एक आवश्यकता थी, न कि इच्छा'।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

बड़ी खबरें

View All

यूरोप

विदेश