
प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को पछाड़ा, बने दुनिया के सबसे ताकतवर नेता
लंदन।पीएम नरेंद्र मोदी को दुनिया के सबसे ताकतवर नेता का खिताब मिला है। मशहूर मैगजीन ब्रिटिश हेराल्ड के एक सर्वेक्षण में मोदी सबसे बड़े नेता बनकर उभरे हैं। इस पोल में मोदी ने दुनियाभर के शक्तिशाली नेताओं को पछाड़ते हुए सर्वोच्च स्थान पाया। इन नेताओं में व्लादिमीर पुतिन , डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग का नाम शामिल है। नॉमिनेशन लिस्ट में दुनिया की 25 से ज्यादा हस्तियों को शामिल किया गया था। आखिरी में चार नाम सबसे आगे दिखे। चयन प्रक्रिया में कई सवाल लोगों से पूछे गए, जिसके आधार पर ये निष्कर्ष निकाला गया।
किस तरह से हुआ चयन
वोटिंग में आम प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर जनता को अपना वोट देना था। कई नेताओं के बीच कड़ी टक्कर थी। इस सर्वे में लोगों ने आखिर क्षण तक वोटिंग की और आखिरी में मोदी के नाम पर मुहर लग गई।
पीएम मोदी को मिले 30.9 प्रतिशत वोट
गुरुवार को वोटिंग खत्म होने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोल में सबसे ज्यादा 30.9 प्रतिशत वोट मिले। वह अपने प्रतिद्वंदियों व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग से काफी आगे थे। इस सर्वे में दूसरे नंबर पर सबसे ताकतवर नेता के रूप में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रहे, इन्हें 29.9 प्रतिशत वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रहे। उन्हें 21.9 प्रतिशत लोगों के वोट मिले। इसके बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नंबर आया, जिन्हें 18.1 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया।
पीएम मोदी के पिछले कार्यकाल से भारतीय जनता खुश
पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर ब्रिटिश हेराल्ड मैगजीन के कवर पर जुलाई संस्करण में प्रकाशित की जाएगी। यह संस्करण 15 जुलाई को रिलीज होगा। मैगजीन का दावा है कि पीएम मोदी के पिछले कार्यकाल से भारतीय जनता खुश है। आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना और स्वच्छ भारत जैसी योजना ने उनकी लोकप्रिया में भारी इजाफा किया है। इसके अलावा पाकिस्तान के प्रति आक्रमक रुख के कारण जनता बीच उनकी स्वीकारता बढ़ी है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
21 Jun 2019 02:55 pm
Published on:
21 Jun 2019 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allयूरोप
विदेश
ट्रेंडिंग
