4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रिटिश रिटेल टाइकून सर फिलिप ग्रीन पर अमरीका में लगा दुराचार का आरोप

सर फिलिप निगेल रॉस ग्रीन एक ब्रिटिश अरबपति व्यवसायी और अर्काडिया समूह के अध्यक्ष हैं। फिलिप पर 2016 और 2018 में अमरीका में एक फिटनेस इंस्ट्रक्टर के साथ यौन हमला करने का आरोप है। इस मामले की पहली सुनवाई 19 जून को होगी।

2 min read
Google source verification
सर फिलिप निगेल रॉस ग्रीन

ब्रिटिश रिटेल टाइकून सर फिलिप ग्रीन पर अमरीका में लगा दुराचार का आरोप

लंदन। ब्रिटिश रिटेल टाइकून ( British retail Tycoon ) सर फिलिप ग्रीन ( Sir Philip Green ) पर अमरीका में दुराचार का आरोप लगा है। सबसे बड़ी बता कि ग्रीन पर एक नहीं बल्कि ऐसे चार आरोप लगाए गए हैं। एरिजोना में 37 वर्षीय एक फिटनेस इंस्ट्रक्टर केटी सर्रिज ( Katie Surridge ) ने आरोप लगाया कि उसने बार-बार उसे अनुचित तरीके से छुआ। जिसके बाद ग्रीन के खिलाफ ऐसे चार मामले सामने आ गए। यह मामला कथित तौर पर ये घटनाएं 2016 और 2018 में टक्सन ( Tucson ) में कैन्यन रंच रिसॉर्ट में हुई। हालांकि फिलिप ग्रीन ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। पीमा काउंटी अटॉर्नी कार्यालय ने कहा कि सभी मामले में संभावित 30 दिन तक जेल की सजा हो सकती है। सर फिलिप $ 500 (£ 400) तक का जुर्माना और प्रत्येक गणना पर एक वर्ष तक परिवीक्षा का सामना भी कर सकते हैं। पुलिस को दिए इंटरव्यू में शिकायतकर्ता ने बताया है कि 2016 में जब वे क्लास में आए थे तो सर फिलिप ने उसके नीचले हिस्से में 10 बार मारा था। इसके बाद 2018 में फिर से उनकी क्लास में आए। इस बार फिलिप ने मेरे नितंब ( Butts ) को मारने के बजाय उसने अपने हाथों को रख दिया। इसके बाद अपने हाथों को मेरी कमर पर रखते हुए फिर से मेरे नितंब में हाथ रखता है जैसे की वह मुझे गले लगा रहा है।

गोल्फ के बहाने ट्रंप और एबे के बीच सियासत की नई बिसात, उत्तर कोरिया के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें?

सर फिलिप का आरोपों से इनकार

सर फिलिप ब्रिटेन के सबसे बड़े रिटेल टाइकून हैं। फिलिप अर्काडिया ग्रुप ( Arcadia Group ) के मालिक हैं। सर फिलिप के आर्काडिया ग्रुप के पास हाई स्ट्रीट चेन टॉपशॉप, बर्टन, डोरोथी पर्किंस, इवांस, मिस सेल्फ्रिज और वालिस हैं। अर्काडिया ग्रुप ने एक बयान जारी किया हैइ जिसमें कहा गया है 'सर फिलिप ने इन आरोपों का जोरदार तरीके से खंडन किया और इस बात से निराश हैं कि उनकी अनुपस्थिति में आरोप लगाए गए हैं और ये संयुक्त राज्य अमरीका ( United States of America ) में दुष्कर्म की मामूली श्रेणियां हैं।’ बयान में आगे यह भी कहा गया है कि सर फिलिप अपने वकीलों के साथ अदालत में पेश होंगे, उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने की आवश्यकता नहीं है। इस मामले में पेमा काउंटी कोर्ट में 19 जून को पहली सुनवाई की तारीख निर्धारित की गई है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.