23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुर्की: बहुमंजिला इमारत के अचानक ढहने से 10 की गई जान, अभी भी मलबे में फंसे हैं कई

इस बारे में इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय ने गुरुवार को जानकारी साझा की।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 8 Feb 2019, 12:59 PM IST

Building collapsed in turkey resulting in 10 deaths

तुर्की: बहुमंजिली इमारत के अचानक ढहने से 10 की गई जान, अभी भी मलबे में फंसे हैं कई

इस्तांबुल। तुर्की में एक इमारत हादसे का शिकार हो गई। इस आठ मंजिला इमारत के ढहने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई। इस बारे में इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय ने गुरुवार को जानकारी साझा की।

मलबे सुरक्षित निकाले गए 12 लोग

एक समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि तुर्की के सबसे बड़े शहर आयडोस फॉरेस्ट के दक्षिण में इस्तांबुल के करताल के नजदीक बुधवार को गिरी इमारत के मलबे से करीब 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं गवर्नर कार्यालय की ओर से जारी किए बयान में कहा गया कि मलबे से लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य गुरुवार को भी जारी रहा। हालांकि खबर लिखने तक इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं आई थी कि कि कितने और लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

तीन मंजिलें अवैध रूप से बनी थी

तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, गवर्नर अली येर्लिकाया साथ ही ये भी जानकारी दी कि तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यप एर्दोगन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। येर्लिकाया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इमारत में 14 अपार्टमेंट्स थे और वहां रहने या काम करने के तौर पर 43 लोग पंजीकृत थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1992 में निर्मित इमारत को सिर्फ पांच मंजिल तक बनाने की अनुमति दी गई थी। इसका मतलब ऊपर की तीन मंजिलें अवैध रूप से बनाई गईं थीं।