5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जर्मनी: डॉक्टर ने शरीर के अंग में भर रखा था कोकीन, संबंध बनाने के दौरान हुई प्रेमिका की मौत

डॉक्टर पर प्रेमिका की हत्या का मुकदमा चलाया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
death

जर्मनी: डॉक्टर ने शरीर के अंग में भर रखा था कोकीन, संबंध बनाने के दौरान हुई प्रेमिका की मौत

बर्लिन।जर्मनी में एक सिरफिरे डॉक्टर की हरकत से उसकी प्रेमिका की जान चली गई। डॉक्टर ने अपने अंग में कोकीन का लेप लगाकर अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बनाए जिसके बाद प्रेमिका की मौत हो गई। यह मामला जर्मनी के मैडमबेर्ग का है। प्रेमिका की मौत के बाद 42 साल के इस डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया। अब उस पर अपनी प्रेमिका की हत्या का मुकदमा चलाया जा रहा है।

क्या है मामला

जर्मन मीडिया की खबरों के अनुसार गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी डॉक्टर ऐंड्रीज डेविड ने अपने यौन अंग पर कोकीन नामक नशीले पाउडर का छिड़काव कर रखा था। बाद में कोकीन की इस मात्रा के कारण संबंध बनाने के दौरान डॉक्टर की गर्लफ्रेंड की जान चली गई। डॉक्टर पर फिलहाल जर्मनी की एक अदालत में मुकदमा चल रहा है।अब इस डॉक्टर के बारे में इससे मिलते जुलते कई और भी खुलासे हुए हैं। डॉक्टर पर सेक्स के दौरान अप्राकृतिक हरकतें करने के कुछ केस भी चल रहे हैं। कुछ महिलाओं ने पहले भी डॉक्टर पर सेक्स करने से पहले कुछ नशीला पदार्थ लगाने का आरोप लगाया है।

आरोपी को पहले से है ऐसी लत

डॉक्टर के साथ पूर्व में शारीरिक संबंध बना चुकी कुछ महिलाओं ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। एक महिला ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि वह संबंध बनाने से पहले डॉक्टर धोखे से कोकीन की डोज देता था। महिला का कहना है कि इस तरह कोकीन का सेवन करने से वह नशे की आदी बन गई। कोकीन की अधिक मात्रा ले लेने के कारण कई बार उस महिला की कार का एक्सीडेंट भी हो गया था।

डॉक्टर पर हत्या का केस

डॉक्टर पर अब अपनी प्रेमिका की जान लेने का मुकदमा चल रहा है। कोर्ट में जांच टीम ने बताया कि आरोपी डॉक्टर ने ऑरल सेक्स के दौरान बाहर अधिकी कोकीन का प्रयोग किया था। जिसके चलते महिला को सांस लेने में बहुत तकलीफ होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर आरोपी महिला को छोड़कर भाग गया। उसके बाद महिला को एक अन्य डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया गया। डॉक्टरों ने जब जांच की तो महिला केर मुंह में कोकीन की अत्यधिक मात्रा मिली। महिला को इलाज के बाद भी बचाया नहीं जा सका।