18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रांस: 850 साल पुराना गिरजाघर नोट्रे डेम आग से तबाह, मैक्रॉन ने दुख प्रकट किया

इमारत का एक हिस्सा आग में तबाह शार्टसर्किट के कारण आग लगने की संभावना आग ने काफी तेजी से विकराल रूप ले लिया

2 min read
Google source verification
france

फ्रांस: 12 वीं शताब्दी का गिरजाघर आग में तबाह, मैक्रॉन ने दुख प्रकट किया

पेरिस। फ्रांस का सदियों पुराना गिरजाघर नोट्रे डेम सोमवार को आग की लपटों से घिर गया। परेशियन कलाकृति के अनूठे नूमने को दर्शाने वाली इस इमारत को आग ने तबाह कर दिया है। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इस गिरजाघर की छत के एक हिस्से को आग ने तबाह कर दिया। इसकी छत का हिस्सा अचानक जमीन पर आ गिरा। मीडिया रिपोर्ट अनुसार चर्च में शार्टसर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई गई है।

मैक्रॉन ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम को इस हिस्से को जलते हुए देखकर बहुत दुखी हूं। मूल रूप से गिरजाघर की पूरी छत गिर पड़ी। मैं इमारत के लिए कोई उम्मीद नहीं देखता। वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी जेसेक पोलटोरक ने बताया कि आग अचानक पांचवीं मंजिल की बालकनी पर देखी गई। आग ने काफी तेजी से विकराल रूप ले लिया। यह इमारत फ्रांस की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। फायरफाइटर्स ने पानी से आग बुझाने की कोशिश की। राहतकर्मियों ने आसपास की इमारतों को खाली करा लिया है। किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। फ्रांस पुलिस इसे एक दुर्घटना के रूप में मान रही है।

हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है

घटनास्थल के पास एक पुलिस अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि सब कुछ अचानक ढह गया। कैथेड्रल की पूरी छत जलती रही। कैथेड्रल 850 साल पुराना गिरजाघर है, विक्टर ह्यूगो के क्लासिक उपन्यास "द हंचबैक ऑफ नोट्रे-डेम" में इसका जिक्र है। यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर है जो हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। गॉथिक कैथेड्रल अपनी कई नक्काशीदार कलाकृतियों के लिए जानी जाती है। पेरिस के मेयर ऐनी हिडाल्गो ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा, "अंदर बहुत सारी कलाकृतियां हैं ... यह एक वास्तविक त्रासदी है।" कैथेड्रल का जल्द नवीकरण किया जाना था। मगर इससे पहले ही यह नष्ट हो गया।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..