6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रिटेन में भारतीय युवक के जुर्म की अनोखी दास्तान: 6 बीवियां, 6 करोड़ रुपए और 6 साल की जेल

भारतीय मूल का है कियूर व्यास। फाइनेंस के नाम पर पहले महिलाओं से ठगी करता था। अबतक 6 महिलाओं को अपना शिकार बना चुका था।

2 min read
Google source verification
कियूर व्यास

ब्रिटेन में भारतीय युवक के जुर्म की अनौखी दास्तान: 6 बीवियां, 6 करोड़ रुपए और 6 साल की जेल

लंदन।ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक शख्स ने जुर्म की ऐसी कहानी लिखी है जिसको जानने के बाद आप भी शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे। शख्स को उनके किए गए जुर्म के लिए 6 साल जेल की सजा सुनाई गई है। शख्स को सजा दिलाने के लिए पुलिस को पांच साल तक जांच करनी पड़ी।

पेन्नी मोर्डंट ब्रिटेन की पहली महिला रक्षा सचिव बनीं

क्या है मामला?

बता दें कि, 32 वर्षीय कियूर व्यास अपने रोमांस के लिए महिलाओं को जाल में फंसाता था और फिर उनके साथ ठगी करता था। दरअसल, व्यास ने फाइनेंस में काम करने का दावा करते हुए अब तक 6 महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाया और फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद धर्म व अन्य कुछ भावनात्मक बातों के साथ जाल में फंसाते हुए फर्जी शादी कर अपने परिवार का सदस्य बना लेता था और फिर परिवार के सदस्य के तौर पर काम शुरु करने की कामना करता था। इस तरह से 600,000 पाउंड ( 6 करोड़ रुपए ) की धोखाधड़ी कर चुका है। स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि 2014 और 2017 के बीच व्यास एक भर्ती एजेंट थे। उन्होंने महिलाओं के साथ ऑनलाइन दोस्ती की और उनका विश्वास हासिल करने के बाद उन्हें बड़े पैमाने पर विभिन्न व्यापारिक उपक्रमों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद वह लगातार महिलाओं को इनवेस्ट करने के लिए दबाव बनाता था। पुलिस ने कहा कि व्यास ने महिलाओं पर दबाव बनाते हुए कहा कि यदि आपको अपने पैसे वापस चाहिए तो और अधिक निवेश करना पड़ेगा और यदि पुलिस के पास गए तो अपना सारा पैसा गवां देंगे। व्यास फर्जी कॉनट्रेक्ट के आधार पर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। जब 6 महिलाओं ने इसकी शिकायत की जिसके बाद व्यास को धोखाधड़ी के चार मामलों में दोषी ठहराया और किंग्स्टन क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई गई।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.