6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मारियानो की सरकार गिरने के बाद विपक्षी नेता सांचेज बने स्पेन के नए प्रधानमंत्री

स्पेन में विपक्ष के नेता को नई जिम्मेदारी मिली है। अब प्रेडो सांचेज देश के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं।

2 min read
Google source verification
 Sanchez

मारियानो की सरकार गिरने के बाद विपक्षी नेता सांचेज बने स्पेन के नए प्रधानमंत्री

मैड्रिडः सोशलिस्ट पार्टी के नेता प्रेडो सांचेज स्पेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। मारियानो राजॉय की सरकार गिरने के बाद विपक्ष के नेता प्रेडो सांचेज को नया प्रधानमंत्री चुना गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निचले सदन की कुल 350 सीटों में से बहुमत के लिए जरूरी 176 सीटें हासिल करने के तुंरत बाद सांचेज प्रधानमंत्री बन गए। विभिन्न दलों के अनौपचारिक गठबंधन वाले विपक्ष ने 2011 में प्रधानमंत्री बने मैरिआनो राजॉय और उनकी पीपुल्स पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया। पीपुल्स पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के रिश्वतखोरी, गबन, धोखाधड़ी, सार्वजनिक धन का दुरुपयोग, हवाला, कर संबंधित अपराध सहित अन्य अपराधों में अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद विपक्ष ने राजॉय के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव आया था।

अविश्वास प्रस्ताव से अपदस्थ होने वाले पहले प्रधानमंत्री बने मारियानो
स्पेन के मीडिया के अनुसार, मारियानो राजॉय स्पेन के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव से अपदस्थ किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने अपनी हार स्वीकार करते हुए सांसदों को बताया कि स्पेन को पहले से बेहतर बनाने के बाद विदा लेना सम्मान की बात है। मारियानो राजॉय की तरफ से हार स्वीकार करने के बाद विपक्ष के नेता प्रेडो सांचेज को देश का नया प्रधानमंत्री बनाया गया। इससे पहले प्रेडो सांचेज दो बार स्पेन के प्रधानमंत्री बनने-बनते चूक गए थे।

ये भी पढ़ेंः सांचेज स्पेन का प्रधानमंत्री बनने से फिर चूके
ये है पूरा मामला
दरअसल मारियानो राजॉय की पीपुल्स पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष लुइस बार्सेनस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। साल 1999 से 2005 के बीच फंड उगाही के मामले में लुइस बार्सेनस को 33 साल जेल की सजा मिली है। स्पेन की हाई कोर्ट ने लुइस को रिश्वत लेने, मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स से जुड़े अपराधों के लिए दोषी ठहराया था। इसके बाद से ही पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री पर हमलावर था। विपक्ष का आरोप था कि मारियानो यह भ्रष्टाचार रोकने में असमर्थ रहे इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।