6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इथोपिया विमान हादसा: 2 मिनट की देरी से बची शख्स की जान, अगर नहीं छूटती फ्लाइट तो…

- फ्लाइट छूटने से बची एक शख्स की जान- इथोपिया विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की वार्षिक सभा में भाग लेने जा रहा था- एयरपोर्ट पहुंचा तो बंद हो गए थे बोर्डिंग गेट

2 min read
Google source verification
Antonis Mavropoulos

इथोपिया विमान हादसा: 2 मिनट की देरी से बची इस मशहूर शख्सियत की जान

एथेंस। इथोपिया विमान हादसे में 2 मिनट की देरी से एक मशहूर शख्सियत की जान बच गई। एथेंस समाचार एजेंसी के अनुसार एक गैर-लाभकारी संगठन इंटरनेशनल सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एंटोनिस मावरोपोलोस इस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। वह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की वार्षिक सभा में भाग लेने के लिए इसी विमान से नैरोबी की यात्रा करने वाले थे।

पुलवामा हमले का एक और बदला, भारत ने रोका पाकिस्तान जाने वाली तीन नदियों का पानी

2 मिनट की देरी से बची जान

ग्रीक नागरिक एंटोनिस मावरोपोलोस को विमान में चढ़ना था, लेकिन वह गेट बंद होने के दो मिनट बाद प्रस्थान द्वार पर पहुंचे। इस पर उनको विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। एंटोनीस मावरोपोलोस ने कहा कि रविवार को वह नैरोबी जाने वाली इथियोपियन एयरलाइंस बोइंग विमान में चढ़ने वाले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने बताया कि जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो विमान का गेट बंद हो चुका था। एंटोनिस मावरोपोलोस ने "मेरे भाग्यशाली दिन" नामक एक फेसबुक पोस्ट में घटना का जिक्र करते हुए अपने टिकट की एक तस्वीर भी शेयर की है।

इथोपिया एयरलाइंस दुर्घटना: चीन ने बोइंग 737 मैक्स 8 के उड़ान भरने पर लगाई रोक, सभी विमानों को नीचे उतारने के आदेश

भाग्यशाली रहा शख्स

गैर-लाभकारी संगठन इंटरनेशनल सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मावरोपोलोस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की वार्षिक सभा में भाग लेने के लिए नैरोबी की यात्रा कर रहे थे। वह विमान में चढ़ने वाले थे, लेकिन वह गेट बंद होने के दो मिनट बाद प्रस्थान द्वार पर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने बाद में एक फ्लाइट बुक की लेकिन फिर एयरपोर्ट के कर्मचारियों द्वारा उन्हें बोर्डिंग से रोक दिया गया। मावरोपोलोस ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “वे मुझे हवाई अड्डे के पुलिस स्टेशन ले गए। अधिकारी ने मुझसे कहा कि वह फ्लाइट छूटने का विरोध न करें बल्कि ईश्वर से प्रार्थना करें क्योंकि वो एकमात्र यात्री हैं जो विमान हादसे में बच गया।"