
Moldova wants to join EU
मोल्दोवा (Moldova) यूरोप (Europe) में एक छोटा सा देश है। 2021 की जनगणना के अनुसार मोल्दोवा की जनसंख्या सिर्फ 26.2 लाख थी। पर हाल ही में मोल्दोवा की तरफ से एक बड़ी इच्छा जताई गई है। मोल्दोवा ने जल्द से जल्द यूरोपीय यूनियन (Europen Union - EU) में शामिल होने की इच्छा जताई है। देश की राष्ट्रपति माइआ सैंडू (Maia Sandu) ने हाल ही में मोल्दोवा के यूरोपीय यूनियन में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। माइआ जल्द से जल्द अपने देश को यूरोपीय यूनियन की सदस्यता दिलाना चाहती है।
अगले महीने से हो सकती है बातचीत शुरू
मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइआ ने अपने देश को यूरोपीय यूनियन की सदस्यता दिलाने की बात पर कहा कि वह अगले महीने से इस विषय पर बातचीत शुरू करेंगी। माइआ चाहती है कि जल्द से जल्द मोल्दोवा को यूरोपीय यूनियन की सदस्यता मिलने पर फैसला हो जाए और उनका देश यूरोपीय यूनियन का स्थाई सदस्य बन जाए।
मोल्दोवा क्यों बनना चाहता है यूरोपीय यूनियन का सदस्य?
माइआ ने मोल्दोवा के यूरोपीय यूनियन में शामिल होने की इच्छा की वजह भी बताई। माइआ के अनुसार इसकी सबसे बड़ी वजह है रूस का खतरा। मोल्दोवा की बॉर्डर रोमानिया और यूक्रेन से लगती है। माइआ ने कहा, "यूक्रेन में इस समय जो हालात हैं वो सब जानते हैं। यूक्रेन में जो हो रहा है उसकी तुलना भी नहीं की जा सकती है। पर हमें रूस के खतरे के बारे में पता है। हमारे देश को भी रूस से खतरा है। अगर हमें अपने देश और इसके लोकतंत्र को बचाना है तो यूरोपीय यूनियन का सदस्य बनना ही इसका उपाय है।"
Published on:
18 May 2023 04:46 pm

बड़ी खबरें
View Allयूरोप
विदेश
ट्रेंडिंग
