7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडोनेशिया में सुनामी पीड़ितों के लिए आगे आए पोप फ्रांसिस, एक लाख डॉलर दी आर्थिक सहायता

पोप फ्रांसिस ने इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर पिछले सप्ताह आए जबरदस्त भूकंप और उसके बाद सुनामी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 100,000 डॉलर की राशि भेजी है।

2 min read
Google source verification
Pope Francis

इंडोनेशिया में सुनामी पीड़ितों के लिए आगे आए पोप फ्रांसिस, एक लाख डॉलर दी आर्थिक सहायता

वैटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस ने इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर पिछले सप्ताह आए जबरदस्त भूकंप और उसके बाद सुनामी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 100,000 डॉलर की राशि भेजी है। वैटिकन के एक मंत्री ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इन आपदाओं में 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और व्यापक तबाही हुई है। डिकास्टरी फॉर प्रोमोटिंग इंटेग्रल ह्यूमन डेवलपमेंट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "यह राशि प्रभावित लोगों और क्षेत्रों के प्रति फादर की आध्यात्मिक निकटता और प्रोत्साहन की भावना की तत्काल अभिव्यक्ति से अभिप्रेत होकर दी गई है।"

सुनामी से 1,424 लोगों की हो चुकी है मौत

वैटिकन के मंत्री की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि यह दान आपदा द्वारा सबसे अधिक प्रभावित इलाकों के लिए हैं, जिसे अपोस्टोलिक ननसिएचर (वैटिकन के भीतर एक राजनयिक संस्थान, जो दूतावास के बराबर होता है) के सहयोग के साथ साझा किया जाएगा। उधर, इंडोनेशियाई अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इन दोनों आपदाओं से मरने वालों की संख्या 1,424 पहुंच गई है। इसके साथ ही 70 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।

भारत ने भी भेजी राहत सामग्री

इससे पहले बुधवार को भारत ने भी इंडोनेशिया में सुनामी पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने दो विमानों और तीन नौसैनिक पोतों से खाद्य सामग्री और दवाएं भेजी है। सी-130जे और सी-17 नामक विमान में राहत सामग्री के अलावा चिकित्सा दल और दवाएं, जनरेटर, टेंट और पानी ले जाया गया है। जबकि नौसैनिक पोतों में सुनामी पीड़ितों के लिए खाने-पीने से संबंधित राहत सामग्री है। ये पोत छह अक्टूबर तक इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पहुंचेंगे। बता दें कि यहां पर इमारतों के मलबे में अभी भी सैकड़ों लोग फंसे हो सकते हैं। बचाव दल सभी प्रभावित इलाकों तक अभी भी पहुंच नहीं सके हैं। अधिकारियों का कहना है कि हजारों लोगों को खाने, ईंधन और पानी की बहुत ज्यादा जरूरत है।