25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुतिन ने किया शक्ति प्रदर्शन, कहा- खुद पर या सहयोगी देश पर हमला बर्दाश्‍त नहीं करेगा

रूस ने दावा किया है कि उनके देश ने ऐसे परमाणु हथियार बना लिए हैं, जो किसी भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम्स को चकमा देने में सक्षम हैं।

2 min read
Google source verification
invincible nukes

मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस की सामरिक सुरक्षा पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने दावा किया है कि उनके देश ने ऐसे परमाणु हथियार बना लिए हैं, जो किसी भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम्स को चकमा देने में सक्षम हैं। उन्‍होंने अपने सालाना संबोधन में अमरीका की तरफ इशारा करते हुए चेतावनी दी कि 'मॉस्को साइज पर गौर किए बगैर रूस या उसके सहयोगी देशों पर किए गए किसी भी तरह के परमाणु हमले को रूस बर्दाश्‍त नहीं करेगा। वह इसे गंभीरता से लेगा। पुतिन ने साफ कहा कि रूस ऐसे हमलों का तुरत जवाब कोल्ड वॉर स्टाइल में देगा।

संबोधन में न तो सहयोगी देश का जिक्र, न ही दुश्‍मन देश का
पुतिन ने अपने संबोधन में अधिकतर बातें इशारों में की। उन्‍होंनें न तो अपने दुश्‍मन देश के नाम का खुलासा किया और न ही यह खुलासा किया कि उनके सहयोगी देश कौन कौन से हैं। उन्‍होंने अपने संबोधन में यह भी नहीं बताया कि उन्‍हें फौरी तौर पर किन देशों से खतरा है।

नए हथियारों के वीडियो फुटेज दिखाए गए
एक अमरीकी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने जोर देकर कहा है कि अमरीका की ओर से मिसाइल डिफेंस शील्ड्स बनाने का रूस ने न्यूक्लियर वेपंज रेजिस्टेंट विकसित कर जवाब दिया है। पुतिन के संबोधन के दौरान बड़े पर्दे पर नए हथियारों के विडियो फुटेज और कंप्यूटर ग्राफिक्स दिखाए गए। एक एनिमेशन में रूस से मिसाइल लॉन्च किया जाता और उसे अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुजरते दिखाया गया है। पुतिन ने कहा कि अमरीका रूस की परमाणु ताकत को समझने में नाकाम रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अमरीका ने हथियारों पर नियंत्रण के लिए बातचीत करने में भी दिलचस्‍पी नहीं दिखाई है।

माना जा रहा है चुनावी संबोधन
अपने संबोधन में रूस ने जिस तरह से शक्ति प्रदर्शन किया है, इसे पुतिन का चुनावी संबोधन भी माना जा रहा है। इस भाषण में उन्‍होंने गरीबी को आधी करने की भी बात की। रूस के टेलीविजन पर पुतिन के इस दो घंटे के भाषण का सीधा प्रसारण हुआ। गौरतलब है कि देश में राष्ट्रपति चुनाव 18 मार्च को होने हैं और विशेषा पुतिन को राष्ट्रपति के तौर पर चौथा कार्यकाल मिलने की संभावना जता रहे हैं।