1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दावा : इस्लाम के संस्थापक मोहम्मद साहब की वंशज हैं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ

एक मीडिया रिपोर्ट ने उनको इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का वंशज बताया है।

2 min read
Google source verification
news

नई दिल्ली। अक्सर सुर्खियों में रहने वाली ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय इस बार एक चौंकाने वाली वजह को लेकर चर्चा में हैं। एक मीडिया रिपोर्ट ने उनको इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का वंशज बताया है। रिपोर्ट में महारानी को मोहम्मद साहब की 43वीं पीढ़ी का संबंधी बताया गया है। दरअसल, यह दावा मोरक्को के एक समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट में किया गया है।

अध्ययन में हुआ खुलासा

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाही परिवार की 43 पीढ़ियों का अध्ययन करने बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि महारानी इसी परिवार की वंशज हैं। दरअसल, एक संस्था बर्क्स पीरगे ने 1986 में शाही वंश पर एक स्टडी की थी। स्टडी के आधार पर संस्था के पब्लिशिंग डायरेक्टर हैरल्ड बी ब्रूक्स बेकर ने दावा कि है कि महारानी की वंशावली को लेकर यह दावा किया था। जबकि हाल ही में समाचार पत्र में इस रिपोर्ट ने बर्क्स पीरगे की रिपोर्ट को बल दिया है। इतिहासकारों की मानें तो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का संबंध 14वीं सदी के अर्ल ऑफ कैंब्रिज से है और यही वंशावली मोहम्मद साहब की बेटी फातिमा तक जुड़ती है। इस बीच उनका संबंध स्पेन के एक किंग से जुड़ा है, जो पैगंबर साहब की बेटी के वंशज माने जाते थे। इस तरह से महारानी की वंशावली पैगंबर साहब तक जाती है।

वंशावली पर किया अध्ययन

समाचार पत्र में छपे आर्टिकल में लिखा है कि 11वीं सदी में अब्बासी साम्राज्य के संस्थापक अबू अल कासिम पैगंबर साहब की बेटी फातिमा के वंशज थे। जिसके बाद 1023 में वह अल-अंडालूस में सेविले के शासक बने और उनको जायदा नाम की एक बेटी हुई। इससे पहले इस विषय पर अध्ययन करने वाली संस्था बर्क्स पीरगे ने दावा किया था कि महरानी का संबंध मुस्लिम राजकुमारी जाइदा के परिवार के साथ है। जानकारी के अनुसार स्पेन में ही जायदा ने रोमन कैथोलिक धर्म अपना कर अपना नाम बदलकर इजाबेल रख लिया था। जिसकी शादी बाद में स्पेन के राजा अलफांसो षष्टम के साथ हुई और उनको एक बेटा हुआ, जिसका नाम सांचा रखा गया था। सांचा के वंशज कैम्ब्रिज के तीसरे अर्ल रिचर्ड बताए गए हैं। रिचर्ज ही इंग्लैंड के राजा एडवर्ड तृतीय के पोत्र थे।