23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुर्की: करीब 300 सैनिकों के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, 2016 तख्तापलट का है मामला

तुर्की में सेवारत 300 सैनिकों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है साल 2016 में तख्तापलट की साजिश से जुड़ी है गिरफ्तारी सेना के दो कर्नलों का नाम भी शामिल  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 23 Feb 2019, 12:43 PM IST

Recep Tayyip Erdogan

तुर्की: करीब 300 सैनिकों के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, 2016 तख्तापलट का है मामला

इस्तांबुल। तुर्की ने अपने सैंकड़ों सैनिकों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। ये मामला साल 2016 में तख्तापलट की साजिश से जुड़ा हुआ है। जानकारी मिल रही है कि अब इसी सिलसिले में शुक्रवार को तुर्की ने सेवारत 300 सैनिकों के खिलाफ वारंट जारी किया है।

59 राज्यों में चलाया जा रहा है संदिग्धों के खिलाफ अभियान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की पुलिस ने इसके लिए 59 राज्यों मे एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत उनका मुख्य लक्ष्य तख्तापलट के मुख्य साजिशकर्ता फतहुल्लाह गुलेन और उसके नेटवर्क से फोन या लैंडलाइन से संपर्क रखने वाले संदिग्धों को हिरासत में लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुलेन इस वक्त अमरीका में छुपा हुआ है। अापको बता दें कि गुलेन पहले एद्रोगन का करीबी था, जो अब उनका दुश्मन बन चुका है। गुलेन एक मुस्लिम धर्म गुरु है, जो अपने ऊपर लगाए जा रहे इल्जामों से लगातार पल्ला झाड़ता रहा है।

तख्तापलट की कोशिश के बाद हुई थी 250 लोगों की मौत

जानकारी ये भी मिल रही है कि इस्तांबुल के मुख्य अधिवक्ता कार्यालय ने इस संबंध में कई छापेमारियां की, इनमें सेना के दो कर्नलों का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि वर्ष 2016 की जुलाई में तुर्की में तख्तापलट की कोशिश की गई थी। इसके बाद हुई दमनात्मक कार्रवाई में 250 लोगों की मौत हुई थी। इस साजिश से संबंधित जांच में मुख्य रूप से सेना प्रभावित हो रही है। अभी तक तुर्की की ओर से इस तख्तापलट के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में फतहुल्लाह गुलेन और उसके समुह का नाम जाहिर किया गया है। बता दें कि लगातार इनके प्रत्यार्पण की मांग की जा रही है।