30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12th Pass Govt Jobs इन विभागों में आसानी से मिलेगी नौकरी, कॉम्पीटीशन भी है बहुत कम : यहाँ पढ़ें

12th Pass Govt Jobs
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 13 Sep 2018, 4:14 PM IST

12th Pass Govt Jobs

12th Pass Govt Jobs

After 12th Pass Govt Jobs देशभर में बेरोजगार युवा सभी सेक्टर में नौकरी के लिए बहुत प्रयास करते हैं। सरकारी और गैर-सरकारी या निजी कंपनियों में युवाओं को नौकरी हासिल करने के लिए ओलिंपिक पदक जितने के समान मेहनत करनी पड़ती है। सरकारी नौकरी हासिल करना एक पदक जितने से कम नहीं है। देखा जाए तो बेरोजगार युवा जब आवेदन करता है तो उस वक्त भी उसको झटका लगता है जब पदों की संख्या के अनुरूप आवेदकों की संख्या गुणकों में दिखाई देती है। एक ही पद के लिए हजारों आवेदन भरे जाते हैं। प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग क्लासेज और घर पर स्वाध्याय करना ही काफी नहीं है। मुख्य रूप से अपने साथ कोचिंग करने वाले अभ्यर्थियों में से भी कुछ अलग हटकर अतिरिक्त तैयारी करने की जरुरत होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी सरकारी नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 12th Pass Govt Jobs राज्य और केंद्र सरकार के विभागों में रिक्तियों को भरने के लिए निकाली जाती हैं। 12वीं पास सरकारी नौकरी के लिए


12th Pass Govt Jobs In CAPF : 12वीं उत्तीर्ण युवाओं में ज्यादातर युवा की पसंद देश की सेना या पुलिस बल में जाने की इच्छा होती है। देखा जाए तो सेना में क्लर्क के लिए शारीरिक परीक्षण और दक्षता से होकर गुजरना पड़ता है लेकिन कुछ पद ऐसे भी हैं जिनमें प्रतियोगी परीक्षा में बहुत कम मेहनत करनी होती है। देश के अर्द्ध-सैनिक बलों में मंत्रालयिक पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की टाइपिंग गति अच्छी होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर के लिए स्टेनों में लिखने की गति अच्छी होनी चाहिए। विधानसभा और लोकसभा में रिपोर्टर के पदों पर लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती, यहाँ स्टेनोग्राफर के लिए स्टेनो गति के आधार पर ही जॉब मिलती है। लोकसभा रिपोर्टर में सबसे ज्यादा गति मांगी जाती है। राज्य में सभी राजकीय विभागों में और विश्वविद्यालयों में स्टेनो के पदों पर भर्ती के लिए सिर्फ गति परीक्षण ही चयन का आधार होता है। हाईकोर्ट लिपिकों की भर्ती में लिखित परीक्षा सिर्फ क्वालीफाई राउंड होती है लेकिन मुख्य तौर पर टंकण/स्टेनो गति परीक्षण ही चयन का आधार होता है।

After 12th PCB Govt Jobs नीट की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी अगर अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाते हैं तो उनके पास वेटरनरी के लिए कोशिश करनी चाहिए। नीट की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी अगर कुछ अंकों की कमी से फ़ैल हो जाते हैं लेकिन वेटरनरी में वो अच्छी रैंक के साथ आगे बढ़ सकते हैं। फार्मा में भी अच्छा भविष्य है। एक नए कोर्स के तौर पर ऑपरेशन थिएटर अटेंडेंट का भी विकल्प है इसके लिए अबतक व्यवस्थाएं चिकित्सालय खुद करता था लेकिन अब ये कोर्स भी चल रहा है।

12th Arts Pass Govt Jobs कला वर्ग में सरकारी पाने के लिए सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अध्यापक और अन्य भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या बहुत ज्यादा होती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में लिखित परीक्षा सबसे ज्यादा मुश्किल और बाधा के रूप में सामने रहती है, ऐसे में अगर स्कूल स्तर से स्पोर्ट्स में हिस्सा लिया जाए तो बहुत ही आसानी से सरकारी नौकरी हासिल की जा सकती है। खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थी सीधे खेल कोटे से भी नौकरी हासिल कर सकते हैं।