
Big News: नहीं होगी बोर्ड परीक्षा, 10 वीं के सभी छात्रों को किया promoted
कोरोना के कारण देशभर में सभी परीक्षाएं बाधित हुई है। विभिन्न राज्यों में बोर्ड तक की परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पाई है। ऐसे मेें देश में एक ऐसा राज्य भी है जिसने 10वीं बोर्ड की पूरी परीक्षाएं लिए बिना छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है। तेलंगाना ने लंबित एसएससी बोर्ड परीक्षाओं को आयोजित किए बिना सभी कक्षा 10 के छात्रों को promoted करने का फैसला किया है। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के आधार पर ग्रेड दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने एक समीक्षा बैठक के बाद कहा कि कोरोनावायरस के प्रसार के कारण परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है।
तेलंगाना उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के तहत आने वाले क्षेत्रों में परीक्षा आयोजित न करें क्योंकि पिछले दो सप्ताह में क्षेत्र में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या बढ़ गई थी।
शिक्षा मंत्री सबिता इंद्र रेड्डी ने कहा कि राज्य में 5,34,903 कक्षा 10 छात्र और छह विषयों के 11 पेपर हैं। सरकार जल्द ही ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं के बारे में फैसला करेगी।
Published on:
09 Jun 2020 08:55 am
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
