2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Board: बोर्ड परीक्षा का आंसर-शीट हुआ वायरल, छात्र ने खुद को बताया बजरंगबली का भक्त

बिहार बोर्ड हर साल फरवरी से मार्च के महीने में बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन कराता है। इस बार भी समय पर परीक्षाएं हो गई हैं। अब छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। इस बीच कुछ ऐसी कॉपियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे पढ़कर आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। किसी ने लिखा नीतीश-मोदी तो किसी ने लिखा जय श्री राम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 7 Mar 2024, 6:33 PM IST

bihar_board.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar Board Exam Answer Sheet Viral: बिहार बोर्ड ने हमेशा की तरह इस बार भी परीक्षाएं जल्द ही समाप्त कर दीं। वहीं अब कॉपियां चेक की जा रही हैं। लेकिन कुछ छात्रों ने उत्तर पुस्तिका में उल्टी-सीधी बातें लिख दी हैं। कुछ कॉपियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किसी छात्र ने अपना दु:ख बताया है तो किसी ने धर्म के प्रति अपनी रूचि दिखाते हुए अपने आराध्य का नाम लिखा है।


एक छात्र ने सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) का नाम लिख दिया है। वहीं एक अन्य छात्र ने अवध भाषा में राम भजन लिख दिया और अंत में लिखा जय श्री राम और जय सीता मईया। हालांकि, हम इस तरह की किसी भी वायरल आंसर शीट की सत्यता की पुष्टि नहीं करते। ये आंसर शीट इस साल की है या नहीं इसे लेकर हमारे पास अभी पर्याप्त जानकारी नहीं है।


वहीं एक छात्रा ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु के कारण वो पढ़ नहीं पाई थी और इस वजह से उसने आंसर शीट में कुछ लिखा नहीं है। यही नहीं छात्रा ने बताया कि उसकी तबियत भी खराब है और कॉपी जांचने वाले शिक्षक से गुहार लगाई कि उसे नंबर दे दिया जाए। छात्रा ने लिखा कि जो भी शिक्षक मेरी कॉपी चेक करेंगे वो मुझे अच्छा नंबर देंगे ताकि मैं भविष्य में साहसी लड़की बनूं। मुझे आशा है कि आप मेरी हालत समझेंगे।


एक अन्य छात्र ने बजरंगबली की पूजा के लिए छुट्टी मांगी। छात्र ने खुद को हनुमान भक्त बताकर पूजा करने के लिए छुट्टी हेतु आवेदन लिख दिया। विद्यार्थी ने लिखा कि वो हनुमान का बहुत बड़ा भक्त है और उसे पूजा करने के लिए छुट्टी चाहिए।


बता दें कि बिहार बोर्ड हर साल फरवरी से मार्च के महीने में बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन कराता है। वहीं इस बार 10वीं बोर्ड की परीक्षा 15-23 फरवरी तक चली थी। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1-12 फरवरी तक हुई थी। अब कॉपी जांची जा रही है। छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।