
Bihar DElEd Exam 2024
Bihar DElEd Exam 2024: बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। बिहार बोर्ड ने नोटिस जारी कर बताया कि परीक्षा किस दिन आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा संबंधित जानकारी के लिए इस खबर को अंत तक पढ़ें।
मार्च महीने में परीक्षा हो रही है। इस लिहाज से अप्रैल महीने के अंत तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जिसके बाद चुने गए कैंडिडेट्स की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया मई या जून महीने में आयोजित होगी। मालूम हो कि चुने गए उम्मीदवार को उनकी रैंक के अनुसार कॉलेज दिया जाएगा।
अनारक्षित, ईबीसी, बीसी और ईडब्लूएस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 960 रुपये है
एससी/एसटी, पीडब्लूबीडी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 760 रुपये है
एडमिट कार्ड के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, इसलिए हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं। हालांकि, परीक्षा नजदीक है। ऐसे में ए़डमिट कार्ड भी जल्द जारी हो सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और एडमिट कार्ड जारी होने पर अपनी डिटेल भरकर डाउनलोड कर लें।
बिहार डीएलएड परीक्षा 30 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार के विभिन्न डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश मिल सकता है। डीएलएड दो साल का डिप्लोमा इन एजुकेशन कोर्स है।
Updated on:
21 Mar 2024, 6:04 PM IST
Published on:
21 Mar 2024, 6:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.