9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE Board Exam: फेक न्यूज पर बोर्ड ने दी चेतावनी, बनाए नए नियम

CBSE Board ने छात्रों तथा उनके अभिभावकों को सलाह दी है कि किसी भी तरह की जानकारी अथवा खबर की पुष्टि के लिए वो सोशल मीडिया पर भरोसा न करें वरन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Mar 03, 2019

CBSE Board Exam 2019

CBSE Date Sheet 2019

CBSE Board के एग्जाम्स शुरू हो चुके हैं। एग्जाम्स के साथ ही सोशल मीडिया पर भी एग्जाम्स से जुड़ी कई खबरें जमकर शेयर की जा रही हैं जिनमें काफी सारी फेक न्यूज भी हैं। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों तथा उनके अभिभावकों के लिए दिशा निर्देशों की एक विशेष सूची जारी की है। इसके तहत छात्रों तथा उनके अभिभावकों को सलाह दी गई है कि किसी भी तरह की जानकारी अथवा खबर की पुष्टि के लिए वो सोशल मीडिया पर भरोसा न करें वरन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.nic.in/ अथवा http://cbseacademic.nic.in/ पर देखें।

सीबीएसई बोर्ड ने इसके साथ ही सभी से अपील की है कि वो फेसबुक, यूट्यूब, ट्वीटर तथा सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फेक मैसेज या वीडियो पोस्ट न करें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह का संदेह होने पर छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पुष्टि कर लेनी चाहिए। बोर्ड ने ऐसा करने वालो को चेतावनी देते हुए उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की भी बात कही है। बोर्ड के अनुसार फेक न्यूज छात्रों का कॅरियर खराब कर सकती हैं, इसलिए उनसे बचकर रहने की आवश्यकता है। इस बारे में अधिक जानने के लिए आप CBSE Board की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

ऐसे देखें बोर्ड की अधिसूचना
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.nic.in/newsite/index.html ओपन करें। इसके बाद यहां होम पेज पर दिए गए Instructions To Candidates & Alert Against Fake/Frivolous Information On social media - Dated 27/02/2019 लिंक पर क्लिक करें। इससे एक पीडीएफ फाइल डाउनलोड होगी जिसमें ये सभी इंस्ट्रक्शन्स दिए गए हैं, जिन्हें आप पढ़ सकते हैं।