
CBSE Results 2024
CBSE Result 2024: बोर्ड परीक्षाओं का मौसम बीत चुका है और अब परिणामों की बारी है केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं कक्षा की रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे छात्र जो इस बार 10वीं परीक्षा का हिस्सा बने थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
मालूम हो कि सीबीएसई 10वीं (CBSE 10th Result 2024) कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू हुई थी। 15 फरवरी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने देश के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया था। वहीं ये परीक्षा 13 मार्च को संपन्न हुई थी। परीक्षा का आयोजन केवल एक पाली में हुआ था, सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक।
ऐसे छात्र जिन्होंने इस बार 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है, उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार होगा। लेकिन अभी तक बोर्ड की ओर से परिणामों की घोषणा नहीं की गई है। किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही इस बात का पता चलेगा कि परिणाम कब तक आएंगे। हालांकि, रिजल्ट आने के बाद आप इन वेबसाइट के माध्यम से फोन या कंप्यूटर पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Updated on:
22 Mar 2024 04:22 pm
Published on:
22 Mar 2024 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
