
CG Vyapam Patwari Answer Key 2019
CG Vyapam Patwari Answer Key 2019 जारी कर दी गई है। पटवारी की भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) ने 17 मार्च, 2019 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि पटवारी भर्ती परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक आयोजित की गई थी।
CG Vyapam Patwari Answer Key 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
CG Vyapam Patwari Answer Key 2019 पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। जिसे अभ्यर्थी सीधे ही डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवार 1 अप्रैल, 2019 को शाम 05:00 बजे तक, उत्तर कुंजी के अनुसार गलत प्रश्न और उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने का प्रारूप आधिकारिक वेबसाइट पर दिया गया है। उम्मीदवार बोर्ड के कार्यालय में, डाक के माध्यम से या ई-मेल के माध्यम से cgvyapam.dawaapatti2019@gmail.com पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 05:00 बजे के बाद प्रस्तुत की गई आपत्ति को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। विषय विशेषज्ञ सभी आपत्तियों की समीक्षा करेंगे और उसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
Published on:
28 Mar 2019 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
