
Heart Attack
महाराष्ट्र के नांदेड में कृषि सहायक के पद की परीक्षा के लिए पांच मिनट के विलंब से पहुंचे एक परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में शनिवार को घुसने नहीं दिया गया जिससे उसे दिल का गंभीर दौरा पड़ा और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गजानन शंकरराव देशमुख कृषि सहायक पद के लिए परीक्षा देने होराइजन कॉलेज केंद्र पर पहुंचा था, लेकिन पहुंचने में केवल पांच मिनट का विलंब होने के कारण उसे परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया गया।
इस घटना से आहत गजानन को दिल का गंभीर दौरा पड़ा। इसके बाद उसे तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसकी मौत की सूचना परिजनों को दी गई।
Published on:
24 Feb 2019 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
