24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्लर्क -VIII के 7275 पदों पर भर्ती के लिए ये है चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न : यहाँ पढ़ें

Clerk-VIII Recrutiment 2019 Exam pattern
3 min read
Google source verification
Clerk-VIII Recrutiment 2019 Exam pattern

Clerk-VIII Recrutiment 2019 Exam pattern

IBPS Clerk Recruitment 2019 : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने सीआरपी क्लर्क -VIII पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि, यानी 10 अक्टूबर, 2018 से पहले आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन ने सीआरपी क्लर्क-8 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 7275 पदों के लिए 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर फीस 600 रूपए रहेगी और एससी/एसटी व दिव्यांग के लिए 100 रूपए आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

भर्ती संबंधित जानकारी और विज्ञापन के लिए यहाँ क्लिक करें

Education Qualification For IBPS Clerk : आईबीपीएस की सीआरपी क्लर्क-8 परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।


Selection Process For IBPS Clerk
अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया हेतु दो परीक्षा से गुजरना होगा यानी ऑनलाइन परीक्षा दो चरणों, ऑनलाइन प्रारंभिक और ऑनलाइन मुख्य में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जो ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में अर्हता प्राप्त करेंगे और शॉर्टलिस्टेड को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। दोनों ही परीक्षा में नकारात्मक अंकन होगा जिसमें 1/4 के तहत गलत उत्तर के बदले अंक काटे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी। जिनमें आंकिक 35 अंकों की और इंग्लिश 30 अंक की तथा रीजनिंग 35 अंक की पूछी जाएगी। प्रारम्भिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु शामिल किया जाएगा। मुख्या परीक्षा के लिए कुल अंक 200 निर्धारित है। मुख्य परीक्षा के लिए 2 घंटे और 40 मिनट का समय दिया जाएगा। सबसे अंतिम और तृतीय चरण साक्षात्कार भी लिया जाएगा।

Exam Pattern For IBPS Clerk Recruitment 2019
35 अंकों के न्यूमेरिकल एबिलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनमें तैयारी के लिए थोड़ा समय ज्यादा और कोचिंग की भी आवश्यकता होगी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को इस तरीके से तैयार करें की फॉर्मूले और ट्रिक के जरिए बहुत कम समय में प्रश्न हल किया जा सके। लाभ - हानि, भिन्न, समय-काम, चाल-दुरी-समय, ब्याज, औसत,प्रतिशतता, सहित अंक-बीज-त्रिकोणमिति से सभी प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य अंग्रेजी के लिए ग्रामर की अच्छे से तैयारी की करनी चाहिए। रीजनिंग के लिए ट्रिक को ज्यादातर अपनाएं। रीजनिंग के लिए सबसे बेहतर होगा की कम समय में सभी प्रकार के प्रश्न बिना कोई जल्दबाजी के हल करने की कोशिश की जाए। रीजनिंग सभी अभ्यर्थियों के लिए एक प्लस पॉइंट होती है। अच्छे अंक और वरीयता में आने के लिए इन अंकों का अधिक होना जरुरी है।

कंप्यूटर एप्टीट्यूड टेस्ट
मुख्य परीक्षा में कंप्यूटर से संबंधित जानकारी के प्रश्न पूछे जाएंगे। कंप्यूटर की सामान्य जानकारी, कार्यप्रणाली सहित ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी आधारित प्रश्न पेपर में आएंगे। इनपुट और आउटपुट डिवाइस, एमएस वर्ड, पावर पॉइंट, कंप्यूटर शॉर्टकट आदि से संबंधित प्रश्न भी परीक्षा में पूछे जाएंगे।

जनरल एंड फाइनेंसियल अवेयरनेस
मुख्य परीक्षा में इस भाग के लिए बैंकिंग अवेयरनेस, आरबीआई, बैंकिंग मर्ज, फाइनेंसियल ओर्गनइजेशन, स्कीम एंड पालिसी, फाइनेंसियल मार्केट, इंडिया एंड वर्ल्ड इकोनॉमी सहित सामान्य जानकारी से संबधित प्रश्न पूछे जाएंगे।


आयु सीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 सितम्बर 2018 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तय नियमों के अनुरूप छूट दी जाएगी।

राज्यवार रिक्त पदों की संख्या
आंध्रप्रदेश -167
गुजरात -533
बिहार - 178
राजस्थान -268
तेलंगाना - 162
उत्तरप्रदेश - 944
पश्चिम बंगाल - 410
दिल्ली - 362
हरियाणा - 146
कर्णाटक - 618
झारखंड - 110
केरल - 291
मध्यप्रदेश - 325
महाराष्ट्र -772
ओडिशा - 191
पंजाब - 405
तमिलनाडु - 792

राज्यवार पदों की संख्या को लेकर आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी ली जा सकती है।