
IIT Delhi New Course: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आईआईटी दिल्ली के सेंटर फॉर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग ने ‘हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी’ में मास्टर ऑफ साइंस (रिसर्च) कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है और आज अप्लाई करने की अंतिम तारीख है।
इस कोर्स (Career Course) के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को ecampus.iitd.ac.in/PGADM/login पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद आप अपना फॉर्म भर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, आईआईटी दिल्ली द्वारा शुरू किए गए इस कोर्स के पहले बैच की शुरुआत अगले वर्ष यानी कि 2025 में जनवरी महीने से होगी। इस कार्यक्रम को शुरू करने का उद्देश्य है चिकित्सा और इंजीनियरिंग के बीच के अंतर को कवर करना। इस कोर्स को चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है। आईआईटी दिल्ली के इस कोर्स से हेल्थ प्रोफेशनल्स चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए आईआईटी दिल्ली की प्रोफेसर नीतू सिंह ने कहा कि आईआईटी दिल्ली विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी मानव संसाधन तैयार करने की कल्पना करता है जो न केवल स्टार्ट-अप संस्कृति और औद्योगिक उत्पादन को बढ़ा सकता है बल्कि बायोमेडिकल विज्ञान और इंजीनियरिंग से संबंधित उच्च गुणवत्ता वाले वैज्ञानिक अनुसंधान को भी बढ़ावा देगा।
Updated on:
25 Oct 2024, 2:43 PM IST
Published on:
25 Oct 2024, 12:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.