
CoEK Recruitment 2024: द सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खादी (CoEK) ने रचनात्मक, अनुभवी और गतिशील पेशेवरों को नियुक्त करने के लिए आवेदन मांगे हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जिनके भीतर नई प्रतिभा है और उत्साह है, वे शीघ्र आवेदन करें। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी पद अधिकतम तीन वर्ष की अवधि के लिए संविदा पर हैं।
आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 नंवबर 2024 है। इस भर्ती के लिए प्रोजेक्ट की मांग पर आधारित अनुभव, साक्षात्कार और उपयुक्तता के आधार पर चयन होगा। शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें।
इस भर्ती (CoEK Recruitment 2024) के माध्यम से जितने भी पोस्ट भरे जाएंगे वे संविदा के लिए है यानी इसकी अवधि फिक्स है। सभी कर्मचारी की परफॉर्मेंस रिव्यू की जाएगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने की स्थिति में कर्मचारी को एक महीने का नोटिस पीरियड देकर हटाया जा सकता है। वहीं इंटरव्यू के समय सभी कैंडिडेट्स को अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू में आने जाने का खर्च के लिए भुगतान नहीं किया जाएगा। चयनित होने पर सभी उम्मीदवार को ई-मेल के द्वारा कंफर्मेशन भेजा जाएगा। किसी भी कैंडिडेट को प्राइवेट मैसेज नहीं भेजा जाएगा।
खादी और ग्रामीण की जरूरतों को पूरा करने के लिए एमएसएमई मंत्रालय द्वारा 2021 में निफ्ट में खादी उत्कृष्टता केंद्र (CoEK) की स्थापना की गई थी। सीओईके अभी 4 NIFT सेंटर (दिल्ली, कोलकाता, गांधीनगर, बेंगलुरु) में है। CoEK का उद्देश्य है खादी संस्थानों को प्रभावी ढ़ंग से डिजाइन करना, उत्पादन बढ़ाना और उच्च गुणवत्ता का विपणन करने में मदद करना। कुल मिलाकर खादी कपड़ों को एक नया रूप देने के उद्देश्य से इस सेंटर की स्थापना की गई है।
Updated on:
24 Oct 2024, 5:54 PM IST
Published on:
24 Oct 2024, 5:50 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.