25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Metro Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो ने कई पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश 

Delhi Metro Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो ने सुपरवाइजर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती का ऐलान किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 24 Oct 2024, 1:59 PM IST

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC)

Delhi Metro Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज (Good News) है। डीएमआरसी ने सुपरवाइजर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। ध्यान रहे ये आवेदन ऑफलाइन ही भरे जा सकते हैं। अंतिम तारीख निकल जाने के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पदों का विवरण (Delhi Metro Recruitment 2024 Vacancy Details)

  • सुपरवाइजर (S&T)
  • जूनियर इंजीनियर (JE)
  • असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (ASE)
  • सेक्शन इंजीनियर (SE)
  • सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE)

यह भी पढ़ें- ग्रेजुएट हैं तो यहां करें अप्लाई, इस बैंक ने निकाली भर्ती, देखें डिटेल्स

नोट कर लें महत्वपूर्ण तिथि 

  • सुपरवाइजर- 25 अक्टूबर 2024 
  • असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर - 1 नवंबर 
  • डिप्टी जनरल मैनेजर/ ट्रैक/ O&M पद- 7 नवंबर 
  • सुपरवाइज के विभिन्न पद- 8 नवंबर

यह भी पढ़ें- क्या है युवा संगम कार्यक्रम? शिक्षा विभाग ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की तारीख, युवाओं को मिल सकता है लाभ

आयु सीमा 

विभिन्न पदों के अनुसार, सभी कैंडिडेट्स की आयु सीमा अलग-अलग है। अधिकतम आयु सीमा को 55-62 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं पदानुसार शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। 

सैलरी (Delhi Metro Recruitment 2024 Salary)

डीएमआरसी (DMRC) की इस नौकरी के लिए चुने गए उम्मीदवार को सैलरी के अलावा भी कई तरह की सेवाएं मिलेंगी। चयनित उम्मीदवार को पदानुसार 50,000 रुपये से लेकर 72,600 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। वेतन और अन्य सुविधाओं संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।