
Yuva Sangam Phase 5 Registration: शिक्षा मंत्रालय ने वार्षिक सांस्कृतिक और शिक्षा आदान- प्रदान कार्यक्रम, युवा संगम के पांचवें चरण के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है। नए तारीख के अनसुार, अब 25 अक्टूबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खुद इसकी जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में लोगों के फीडबैक को देखते हुए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ाई गई है।
युवा संगम (Yuva Sangam) का उद्देश्य 18 से 30 वर्ष की आयु के भारतीय युवाओं के बीच जुड़ाव और सहयोग को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम अब अपने पांचवें चरण में है, जिसने 114 यात्राओं के माध्यम से पूरे भारत में 4,795 युवाओं के लिए अंतर-सांस्कृतिक शिक्षा और बातचीत की सुविधा प्रदान की है।
युवा संगम कार्यक्रम भारत सरकारी की एक पहल है, जिसका मकसद देश के युवाओं के बीच जुड़ाव और सहयोग को बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 31 अक्टूबर वर्ष 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत इसकी नींव रखी थी। इस विचार को मूर्त रूप देने के लिए 31 अक्टूबर 2016 को एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) कार्यक्रम शुरू किया गया।
युवा संगम के पांचवें चरण के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स अब 25 अक्टूबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर थी।
युवा संगम कार्यक्रम के तहत हर साल राज्यों की एक लिस्ट बनाई जाती है, जहां छात्रों को टूर के लिए भेजा जाना होता है। इस बार युवा संगम कार्यक्रम फेज 5 के लिए कौन कौन से राज्य की जोड़ी बनाई गई है-
Updated on:
24 Oct 2024, 12:17 PM IST
Published on:
24 Oct 2024, 11:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.