25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेजुएट हैं तो यहां करें अप्लाई, इस बैंक ने निकाली भर्ती, देखें डिटेल्स

Punjab And Sind Bank Recruitment 2024: पंजाब एंड सिंध बैंक ने विभिन्न राज्यों और जिलों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। यहां देखें पूरी डिटेल्स-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 23 Oct 2024, 6:34 PM IST

Punjab And Sind Bank Recruitment 2024

Punjab And Sind Bank Recruitment 2024: अगर आप भी सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने विभिन्न राज्यों और जिलों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जिसका पता है punjabandsindbank.co.in

दिल्ली और पंजाब में होगी पोस्टिंग

पंजाब एंड सिंध बैंक की इस भर्ती के माध्यम से 100 सीट भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवार की पोस्टिंग दिल्ली और पंजाब में की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है। आवेदन की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें- BOB Recruitment 2024: बिना लिखित परीक्षा इस बैंक में पाएं नौकरी, अंतिम तारीख से लेकर योग्यता तक नोट कर लें सारी जानकारी

शैक्षणिक योग्यता (Punjab And Sind Bank Recruitment 2024 Eligibility)

शैक्षणिक योग्यता के लिए कटऑफ 31 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही लोकल भाषा की समझ होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।