30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना लिखित परीक्षा इस बैंक में पाएं नौकरी, अंतिम तारीख से लेकर योग्यता तक…नोट कर लें सारी जानकारी 

BOB Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल ही में बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट कोऑर्डिनेटर के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 23 Oct 2024, 5:55 PM IST

BOB Recruitment 2024

BOB Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल ही में बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट कोऑर्डिनेटर के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। वहीं अप्लाई करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइटbankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

यहां देखें इस भर्ती से जुड़ी जरूरी डिटेल्स (BOB Recruitment 2024 Details)

आवेदक की अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए। वहीं युवा वर्ग की आयु सीमा न्यूनतम 21 और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट कोऑर्डिनेटर की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB Recruitment 2024 Details) की इस भर्ती के लिए चुने गए कैंडिडेट्स की फिक्सड सैलरी 15,000 रुपये प्रतिमाह होगी। वहीं वेरिएबल सैलरी 10,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें- जेएनवी कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए झटपट करें आवेदन, नजदीक है अंतिम तारीख

इस पते पर भेजें फॉर्म


सभी कैंडिडेट्स को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इसे भरकर नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा- 

  • क्षेत्रीय प्रबंधक
  • बैंक ऑफ बड़ौदा,
  • क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर क्षेत्र,
  • प्लॉट नंबर 1170, पहली मंजिल,
  • शिवमूला टॉवर, आस्था मेडिकल के पास,
  • राइट टाउन, जबलपुर – 482002, मध्य प्रदेश