25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Happiness Course के बाद इस IIM ने शुरू किए 11 मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम, जानिए क्या है खास

IIM Raipur: आईआईएम रायपुर ने अपने आगामी मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमडीपी) की सीरीज का ऐलान किया है। इसके तहत कामकाजी पेशेवरों को प्रबंधन कौशल सीखाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 24 Oct 2024, 3:50 PM IST

IIM Raipur

IIM Raipur: अगर आप भी मैनेजमेंट कोर्स में दिलचस्पी रखते हैं तो ये खबर आपके काम की है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) रायपुर ने अपने आगामी मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमडीपी) की सीरीज का ऐलान किया है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य है कामकाजी पेशेवरों को अत्याधुनिक प्रबंधन कौशल और ज्ञान से सशक्त बनाना, जिससे वे भविष्य में विकास कर सकें। आईआईएम रायपुर का ये कार्यक्रम 1 नवंबर से 22 दिसंबर 2024 तक चलेगा।

फ्यूचर लीडर्स का होगा विकास (Management Course)

आईआईएम रायपुर (IIM Raipur) के डायरेक्टर प्रो. राम कुमार काकानी का कहना है कि कॉलेज की हमेशा ये कोशिश रहती है कि यहां कुछ न कुछ इनोवेटिव किया जाए। राम कुमार का कहना है, “आईआईएम रायपुर में हम लगातार इस बात का प्रयास करते हैं कि इंडस्ट्री में सकारात्मक और प्रभावशाली बदलाव लाने के लिए फ्यूचर लीडर्स को विकसित किया जाए इसलिए हमारे प्रोग्राम न सिर्फ अकादमिक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ होते हैं, बल्कि इनके जरिये व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल किया जा सकता है। इसी क्रम में मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम की सीरीज के साथ हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे प्रतिभागियों को तेजी से विकसित हो रहे व्यावसायिक परिदृश्य के साथ तालमेल कायम करने के बेहतर अवसर मिलें। इस तरह वे दीर्घकालिक सफलता को हासिल कर सकें।”

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो ने कई पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश

प्रभावी मार्केटिंग सीखाए जाएंगे (IIM Raipur)

मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रोग्राम में आज की उद्योग मांग को पूरा करने के लिए तैयार किए गए अत्याधुनिक विषयों की एक विस्तृत सीरीज शामिल होगी। इन विषयों की सीरीज में उद्योग 4.0 प्रबंधन और निष्पादन, रणनीतिक सोच और कॉर्पोरेट संचार, थिएटर प्रदर्शन के माध्यम से नेतृत्व विकसित करना और पावरफुल प्रेजेंटेशन तैयार करना। इसके अलावा आईआईएम रायपुर (IIM Raipur) द्वारा बातचीत के कौशल, नेतृत्व कौशल, प्रभावी मार्केटिंग, स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन आदि भी सीखाए जाएंगे।

हैप्पीनेस कोर्स किया था शुरू

आईआईएम द्वारा समय समय पर ऐसे कोर्स या वर्कशॉप लॉन्च किए जाते हैं। कुछ समय पहले कुछ आईआईएम और कुछ ग्लोबल मैनेजमेंट कॉलेजों ने एमबीए सिलेबस मेंहैप्पीनेस कोर्स(Happiness Course) शुरू किया था। वहीं आईआईएम अहमदाबाद ने नौकरी के साथ एमबीए करने के लिए ऑनलाइन प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह कोर्स वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए है, जिसमें ऑनलाइन सेशन और ऑन-कैंपस मॉड्यूल शामिल हैं।