
JEE Advanced 2023: JEE एडवांस के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का लाखों कैंडिडेट्स इन्तजार कर रहे हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2023 अगले महीने आयोजित होने वाली है। लगभग दो लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सफल होने वाले छात्रों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में बीटेक के लिए प्रवेश दिया जाएगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2023 एग्जाम 04 जून 2023 को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किया गया है और इसे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) एग्जाम,जो की आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) द्वारा कराई जाएगी। JEE एडवांस के लिए एडमिट कार्ड 29 मई को जारी कर दिए जाएंगे। एग्जाम का आयोजन 4 जून को दो पारियों में होंगे। परीक्षा का परिणाम 18 जून को घोषित किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2023 कब होगा?
जेईई एडवांस्ड 2023 का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। शिफ्ट 1 का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकता है।
एडमिट कार्ड 29 मई को जारी होगा
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2023 के लिए एडमिट कार्ड 29 मई 2023 को जारी कर दिए जाएंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2023 के लिए लगभग दो लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
यह भी पढ़ें- चपरासी, चौकीदार बनने की दौड़ में MBA B.Tech होल्डर, SSC की भर्ती में 55 लाख आवेदन
कैसे करें जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड ?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
2. होम पेज पर JEE Advanced Admit Card 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
3. इसके बाद एप्लीकेशन नंबर आदि सबमिट करें.
4. अब आपको Admit Card आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
5. अब आप ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं।
6. आगे की आवश्यकता के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
Published on:
18 May 2023 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
