28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Main 2024: जेईई मेन के दूसरे सेशन की एग्जाम डेट हुई री-शेड्यूल

JEE Main 2024: जेईई मेन अप्रैल 2024 सेशन 4,5,6,8 और 9 अप्रैल को पेपर-1 (BA/BTech) दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 28 Mar 2024, 4:44 PM IST

jee_main_2024.jpg

JEE Main 2024

JEE Main 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा (NTA) द्वारा जेईई मेन परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। एनटीए ने आज 28 मार्च को जेईई मेन 2024 सेशन 2 के लिए एग्जाम डेट्स को रिवाइज कर दिया है। ऐसे छात्र जिन्होंने जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।


नोटिस के मुताबिक, जेईई मेन अप्रैल 2024 सेशन 4,5,6,8 और 9 अप्रैल को पेपर-1 (BA/BTech) दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।


यह भी पढ़ें- जेईई मेन के पेपर-1 और पेपर-2 में है कंफ्यूजन, यहां है पूरी डिटेल्स


वहीं पेपर-2ए (B.Arch) और पेपर-2 बी (बी प्लानिंग) दोनों की परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।


जेईई मेन सेशन-2 (JEE Main 2024) परीक्षा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित होने वाली थीं। लेकिन बोर्ड परीक्षा के साथ डेट्स टकराने के कारण तारीखों में बदलाव किया गया। वहीं अब ये परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू होगी।


बता दें, इस साल जेईई मेन परीक्षा (JEE Main 2024) सेशन 2 का एग्जाम भारत के बाहर 22 शहरों समेत भारत के 319 राज्यों में आयोजित की जाएंगी। जेईई मेन 2024 की आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी।