26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब JEE और NEE एग्जाम में प्रत्येक स्टूडेंट को मिलेगा भिन्न पेपर, ये होंगे दूरगामी परिणाम

साल 2019 से होने वाले JEE और NEE एग्जाम में प्रत्येक स्टूडेंट भिन्न प्रश्न पत्र दिया जाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 25 Jul 2018, 4:23 PM IST

JEE and NEE Exam

अब JEE और NEE एग्जाम में प्रत्येक स्टूडेंट को मिलेगा भिन्न पेपर, ये होंगे दूरगामी परिणाम

साल 2019 से होने वाले JEE और NEE एग्जाम में प्रत्येक स्टूडेंट भिन्न प्रश्न पत्र दिया जाएगा। इसको लेकर स्टूडेंट्स और शिक्षा जगत के अनुभवियों के अलग—अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। भिन्न प्रश्नपत्र होने से स्टूडेंट्स की कोचिंग सेंटर्स पर निरर्भत कम होने, एग्जाम में पारदर्शिता आने तथा सेल्फ स्टीडी पर ज्यादा फोकस करने समेत कई बदलाव होंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं भिन्न प्रश्नपत्र आने पर होने वाले 4 मुख्य बदलावों के बारे में जो देखने को मिलेंगे।


पूरे सिलेबस की अच्छी तैयारी
प्रत्येक स्टूडेंट को अलग—अलग प्रश्नपत्र देना काफी चेलेंजिंग साबित होगा, लेकिन इससें स्टूडेंट्स को दूरगामी फायदे मिलेंगे। भिन्न प्रश्नपत्र आने पर स्टूडेंट्स पूरे सिलेबस की अच्छी तैयारी कर सकेंगे। इसके अलावा वो पुराने प्रश्नपत्रों को पढ़ने में भी समय नहीं गवाएंगे। ऐसा होने पर स्टूडेंट्स पढ़ाई में मजबूत जिसका फायदा मेडिसिन और इंजिनियरिंग क्षेत्रों को मिलेगा।

इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन


अपॉर्चूनिटी की संख्या कम होगी
प्रत्येक स्टूडेंट के लिए भिन्न प्रश्नपत्र होने से उनके मन में यह भाव आएगा कि दूसरे स्टूडेंट का प्रश्नपत्र अलग था या उसका ज्यादा सरल था। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि प्रत्येक प्रश्नपत्र को डिफिकल्टी के आधार पर समान बनाया जाएगा।


स्टूडेंट्स में सेल्फ स्टडी का बढ़ेगा क्रेज
यूनिक और भिन्न पेपर होने से स्टूडेंट्स की कोचिंग इंस्टीट्यूट्स पर से निरर्भता कम होगी और वो सेल्फ स्टडी पर ज्यादा फोकस करेंगे। साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के आधार पर स्टूडेंट्स की समस्या सुलझाने व उन्हें गाइड करने के नाम मोटी कमाई करने वाले कोचिंग इंस्टीट्यूट्स की संख्या कम होगी।

RSMSSB प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2018 की डेट बढ़ी, यहां देखें नोटिफिकेशन


परिणाम के प्रति असंतुष्टता
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा प्रत्येक स्टूडेंट को भिन्न प्रश्न पत्र दिए जाने के बाद उसका परिणाम पर्सेंटाइल आधार पर जारी किया जाएगा। ऐसा होने से स्टूडेंट्स के मन परिणाम के प्रति असंतुष्टता का भाव पैदा होगा।