30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BPSC TRE 3.0: देने वाले हैं शिक्षक भर्ती परीक्षा तो जान लें ये नियम, छोटी सी गलती और बर्बाद हो जाएगा साल 

BPSC TRE 3.0 Exam Guidelines: बीपीएससी टीआरई परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है और साथ ही कई सुधार किए हैं। परीक्षा देने से पहले जान लें नियम-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 17 Jul 2024, 12:26 PM IST

BPSC TRE 3.0

BPSC TRE 3.0 Exam Guidelines: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने तीसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित करने की पूरी तैयारी कर ली है। बीपीएससी टीआरई 3.0 का आयोजन 19 जुलाई से 22 जुलाई तक किया जाएगा। इस बार परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है और साथ ही कई सुधार किए हैं। इन्हीं में से एक सुधार ये है कि इस बार प्रश्न पत्र के कई सेट तैयार किए गए हैं और पेपर शुरू होने के कुछ ही घंटे पहले तय होगा कि कौन सा सेट किस अभ्यर्थी को बांटा जाएगा। 

6 लाख अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल (BPSC TRE 3.0)

इसके अलावा अलग-अलग दिन के पेपर अलग रंग के होंगे। कौन से दिन कौन से रंग का पेपर आएगा, ये भी पेपर शुरू होने के कुछ ही घंटे पहले तय होगा। अभ्यर्थियों से परीक्षा शुरू होने के ढाई घंटे पहले रिपोर्ट करने को कहा गया है। करीब छह लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाए गए हैं। प्रश्न पत्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक व सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी वाहन जीपीएस युक्त होंगे और उनकी आवाजाही पर नजर रहेगी। 

यह भी पढ़ें- CUET रिजल्ट में हो रही देरी को लेकर क्या है JNU और डीयू की प्लानिंग, कब शुरू होंगे क्लासेज

फोटो पहचान पत्र के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश 

अभ्यर्थियों के ई एडमिट कार्ड पर बार कोड लगा होगा। इस बार कोड की स्कैनिंग होगी, जिसके बाद ही उन्हें प्रवेश मिलेगा। साथ ही उन्हें प्रवेश पाने के लिए ई एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र रखना होगा। 

यह भी पढ़ें- बच्चों की हुई मौज, बिहार, एमपी, यूपी से लेकर इन राज्यों के स्कूल कल रहेंगे बंद 

मोबाइल, घड़ी या अन्य गैजेट्स साथ में न रखें 

अभ्यर्थियों के पास ब्लू या ब्लैक बॉल पेन होना चाहिए। इसके अलावा किसी भी तरह की सामग्री जैसे कि घड़ी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। ओएमआर शीट में रोल नंबर दर्ज करना जरूरी है। 

यह भी पढ़ें- राजस्थान का वो गांव जो सिर्फ बनाता है IAS-IPS, देश भर में मशहूर यहां की कहानी, आप भी पढ़ें

फोटो संबंधित ये नियम जान लें 

दो प्रमाणित फोटोग्राफ में एक रंगीन फोटो एडमिट कार्ड पर चिपकाएं और एक अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाएं। अपना आधार कार्ड रखना न भूलें। संबंधित दस्तावेज मिलान के बाद ही प्रवेश मिलेगा।

अन्य नियम भी देखें (Exam Guidelines)

आयोग ने कहा कि हर शिफ्ट के अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा के लिए ई एडमिट कार्ड की एक एक्स्ट्रा कॉपी अपने साथ केंद्र ले जानी होगी। परीक्षा के दौरान उसे हस्ताक्षर करके वहीं सौंपना होगा। आयोग ने कहा कि जिनके आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई फोटो या हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं हैं, वे कागजात या साक्ष्य के साथ 19 जुलाई 2024 से 22 जुलाई 2024 की परीक्षा के लिए संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक को समर्पित करें। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध घोषणा पत्र को पूरी तरह से भरकर उस पर निर्धारित जगह पर फोटो चिपकाएं और राजपत्रित अधिकारी से अभिप्रमाणित रंगीन फोटो चिपकाएं। साथ ही निर्धारित स्थान पर अपने हस्ताक्षर हिंदी व अंग्रेजी में करें।