30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CUET रिजल्ट में हो रही देरी को लेकर क्या है JNU और डीयू की प्लानिंग, कब शुरू होंगे क्लासेज

CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट में देरी हो रही है, जिसके कारण कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया भी रूकी हुई है। ऐसे में जेएनयू और डीयू ने नए सेशन को लेकर कुछ प्लानिंग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 17 Jul 2024, 3:44 PM IST

CUET UG Result

CUET UG Result 2024: सीयूईटी के नतीजे कब तक आएंगे इस बारे में एनटीए ने कोई जानकारी नहीं दी है। जिन छात्रों ने सीयूईटी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर 30 जून से पहले तक शिकायत की थी, उन कैंडिडेट्स के लिए 19 जुलाई को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अब परीक्षा के नतीजे 19 जुलाई के बाद ही आएंगे। रिजल्ट में देरी के कारण कॉलेजी में दाखिले की प्रक्रिया भी रूकी है। 

देर से शुरू होगा सेशन (CUET UG Result 2024)

सीयूईटी यूजी के नतीजे आने के बाद ही कॉलेज व विश्वविद्यायल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। DU के वीसीने भी ये साफ कर दिया है कि चाहे कितना भी समय लगे पर डीयू में एडमिशन सीयूईटी स्कोर (CUET Score) के आधार पर ही मिलेगा। ऐसे में कॉलेज पर कब समय में सिलेबस पूरा कराने का दबाव रहेगा। इसी को देखते हुए डीयू, जेएनयू ने योजना बना रही है। 

यह भी पढ़ें- भारती एयरटेल फाउंडेशन ने लॉन्च किया ये प्रोग्राम, अब गरीब घर के बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

ये है JNU और DU की प्लानिंग

न्यूज एजेंसी की मानें तो दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) और जवाहरलाल नेहरू (JNU) विश्वविद्यालय योजना बना रही है कि वे समय की बर्बादी की भरपाई कर सके। इसके तहत दोनों ही विश्वविद्यालय का प्लान है कि वे वीकेंड में क्लासेज कराएंगे और इस साल कम दिनों का विंटर ब्रेक मिलेगा। इससे छात्रों और शिक्षकों को कुछ अतिरिक्त समय मिल जाएगा जिसमें वे कोर्स पूरा कर सकेंगे। 

यह भी पढ़ें- क्या अगस्त में होगी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, बोर्ड ने जारी किया नोटिस, यहां देखें

लेट सेशन से होगा काफी नुकसान 

यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का कहना है कि देर से सेशन शुरू होने के कारण पढ़ाई को काफी नुकसान पहुंचेगा। ऐसे में इसकी भरपाई करने के लिए एक्स्ट्रा क्लासेज चलाने पड़ सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है वीक 5 दिनों का होने के बदले 6 दिनों का हो और विंटर ब्रेक भी शॉर्ट किया जा सकता है। बता दें, डीयू और जेएनयू के अलावा अंबेडकर विश्वविद्यालय भी एक्सट्रा क्लासेज चलाने की सोच रही है। 

नए सत्र की शुरुआत कब होती है

अमूमन पहले सेमेस्टर की क्लासेज 1 अगस्त से शुरू होती है। इस बार सीयूईटी यूजी का रिजल्ट (CUET UG Result) अभी तक नहीं आया, जिसे देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि 1 अगस्त से क्लासेज शुरू करना मुश्किल है। ऐसे में सभी विश्वविद्यालय अपनी-अपनी प्लानिंग कर रहे हैं, जिसमें विंटर ब्रेक को कम किया जाना, इवनिंग क्लासेज, वीकेंड पर क्लासेज आदि शामिल है।  

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग