30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारती एयरटेल फाउंडेशन ने लॉन्च किया ये प्रोग्राम, अब गरीब घर के बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

भारती एंटरप्राइजेज की परोपकारी शाखा भारती एयरटेल फाउंडेशन ने मंगलवार को अपने रजत जयंती के उपलक्ष्य में ‘भारती एयरटेल छात्रवृत्ति प्रोग्राम’ लांच किया है। इस कार्यक्रम में प्रति वर्ष 100 करोड़ रुपये से अधिक के खर्च के साथ इसके माध्यम से 4,000 विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 16 Jul 2024, 4:54 PM IST

Scholarship

Student Scholarship: भारती एंटरप्राइजेज की परोपकारी शाखा भारती एयरटेल फाउंडेशन ने मंगलवार को अपने रजत जयंती के उपलक्ष्य में ‘भारती एयरटेल छात्रवृत्ति प्रोग्राम’ लांच किया है। इस कार्यक्रम में प्रति वर्ष 100 करोड़ रुपये से अधिक के खर्च के साथ इसके माध्यम से 4,000 विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

छात्रों की मदद के लिए हैं प्रयासरत 

भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने कहा, “जब हम पिछले 25 वर्षों पर नजर डालते हैं, तो भारती एयरटेल फाउंडेशन को गर्व होता है कि उसने शिक्षा के क्षेत्र में की गई अपनी पहलों के माध्यम से 60 लाख से अधिक लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है।” उन्होंने कहा, “इस अग्रणी भारती एयरटेल छात्रवृत्ति कार्यक्रम के साथ, हम विविध सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमी से आने वाले छात्रों (विशेष रूप से बालिकाओं) को मदद करने के लिए प्रयासरत हैं।” 

यह भी पढ़ें- क्या अगस्त में होगी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, बोर्ड ने जारी किया नोटिस, यहां देखें

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्ववास है कि शिक्षा सामाजिक प्रगति और आर्थिक सशक्तिकरण की आधारशिला है। अपने इस प्रोग्राम के लिए हमने जिन संस्थानों को चुना है, उन्होंने हमेशा विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय शिक्षा और सुलभ शिक्षा का मेल प्रदर्शित किया है। हमारा प्रयास भारतीय शिक्षा जगत में इन सिद्धांतों को मजबूत करना है, ताकि विद्यार्थियों को ऐसे मजबूत और कुशल पेशेवर बनने में मदद की जा सके जो भविष्य में बदलती प्रौद्योगिकी दुनिया के अनुकूल बन सकें।

IIT में दाखिला लेने वाले छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति (Scholarship)

राकेश मित्तल ने कहा कि यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम विद्यार्थियों की योग्यता और उनकी आर्थिक पृष्ठभूमि दोनों को ध्यान में रखते हुए दिया जाएगा। इसमें IIT सहित ‘राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क’ (एनआईआरएफ) के मानकों के अनुसार शीर्ष स्तरीय रैंकिंग प्राप्त 50 (इंजीनियरिंग) कॉलेजों में, जैसे आईआईटी रोपड़, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, डॉ. बी. आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और अन्य में, प्रौद्योगिकी आधारित इंजीनियरिंग के स्नातक स्तरीय और एकीकृत कार्यक्रमों (पांच वर्ष तक) में भागीदारी करने वाली लड़कियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए विविध सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के योग्य विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करने के लिये तैयार किया गया है। यह अगस्त 2024 में प्रवेश के लिये पात्र विद्यार्थियों पर लागू होगा।

यह भी पढ़ें- बच्चों की हुई मौज, बिहार, एमपी, यूपी से लेकर इन राज्यों के स्कूल कल रहेंगे बंद

वार्षिक पारिवारिक आय 8.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए

इस वर्ष 250 विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के साथ से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में भविष्य में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। पूरी तरह से वित्त पोषित इस छात्रवृत्ति की परिकल्पना ऐसी वित्तीय बाधाओं को दूर करने के लिए की गई है, जो मेधावी विद्यार्थियों, विशेष रूप से वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने में बाधा डालती हैं। यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होगी।

भारती एयरटेल छात्रवृत्ति, एनआईआरएफ के मानकों के अनुसार शीर्ष स्तरीय 50 (इंजीनियरिंग) कॉलेजों में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, डेटा विज्ञान और उभरती प्रौद्योगिकियों (एआई, आईओटी, एआर/वीआर, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स) के क्षेत्र में स्नातक और एकीकृत पाठ्यक्रमों पर केंद्रित होगी। 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा