30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Police Constable: क्या अगस्त में होगी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, बोर्ड ने जारी किया नोटिस, यहां देखें

UP Police Constable: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी नहीं की गई है। ऐसे में किसी भी फेक नोटिस से बचें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 16 Jul 2024, 3:41 PM IST

UP Police Constable

UP Police Constable: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी नहीं की गई है। ऐसे में किसी भी फेक नोटिस से बचें। खुद बोर्ड ने इस संबंध में सूचना जारी की है और लोगों को सतर्क किया है। दरअसल, कुछ समय से इंटरनेट पर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की पुन: परीक्षा की तारीखें जारी की जा चुकी है। इस नोटिस के मुताबिक, परीक्षा 10 और 11 अगस्त के दिन आयोजित होगी। हालांकि, बोर्ड ने इस नोटिस को फेक बताया है और कैंडिडेट को इस तरह की किसी भी नोटिस से बचने की सलाह दी।

क्या है बोर्ड का कहना (UP Police Constable)

 उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड का कहना है कि उनकी ओर से इस तरह की कोई भी नोटिस नहीं जारी किया गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने कैंडिडेट से अनुरोध किया कि परीक्षा की तारीखों को लेकर किसी भी अन्य माध्यम पर भरोसा न करें। केवल यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट या ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा की गई सूचनाओं पर यकीन करें। 

यह भी पढ़ें- बच्चों की हुई मौज, बिहार, एमपी, यूपी से लेकर इन राज्यों के स्कूल कल रहेंगे बंद

होगी सख्त कार्रवाई 

बोर्ड ने आगे कहा कि इस तरह की फेक नोटिस के जरिए कैंडिडेट्स को परेशान करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।ऐसा पहले भी हो चुका है जब यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर भ्रामक सूचना फैलाई गई हो। यदि आपको भी पुलिस भर्ती परीक्षा संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, uppbpb.gov.in

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा